राजगढ़ी: रवांई घाटी की प्रसिद्ध डांडा की जातर में रुद्रेश्वर महाराज के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा।
डांडा की जातर में करीब 100 गांव के हजारों श्रद्धालुओं ने रुद्रेश्वर महाराज के दर्शन कर मन्नतें मांगी। इस दौरान रवांई घाटी की समृद्ध संस्कृति की झलक देखने को मिली। समुद्र तल से करीब 7500 फीट की ऊंचाई पर स्थित देवराणा बेहद रमणीक स्थल है, अषाढ़ माह में 65 गांव के आराध्य रुद्रेश्वर देवता के नाम से सामूहिक डांडा की जातर होती है।