राजगढ़ी: उपराड़ी में आराध्य बौखनाग देवता का मेला धूमधाम से मनाया गया। ग्रामीणों ने देवता की डोली से सुख समृद्धि का आर्शीवाद मांगा
बुधवार को बड़कोट उपराड़ी गांव में बौखनाग देवता के मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए। यहां ग्रामीणों ने बौखनाग देवता की विशेष पूजा अर्चना की। ग्रामीणों ने देवता की डोली के साथ रसौं-तांदी कर नृत्य किया। स्थानीय निवासी मनोज बधानी ने बताया कि रोपाई का समय आ गया है। अच्छी फसल और परिवार की खुशहाली की कामना के लिए मेला आयोजित किया जाता है।