राजगढ़ी: बड़कोट नगरवासियों के धरने को यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल ने समर्थन दिया।
पेयजल किल्लत से जूझ रहे नगरवासियाें का बड़कोट तहसील कार्यालय में 17 दिनों से धरना आंदोलन लगातार जारी है। नगरवासी यमुनानदी से पेयजल पंपिंग योजना के लिए धनराशि स्वीकृत कराने की मांग लेकर आंदोलन कर रहे हैं। विधायक डोभाल ने नगर वासियो के धरने को समर्थन दिया, उन्होंने कहा कि बड़कोट शहर के लिए 72 करोड़ की पम्पिंग योजना की स्वीकृत करवाने का प्रयास कर रहे है।