राजगढ़ी: यमुनोत्री धाम के मुख्य पड़ाव रानाचट्टी में शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं का धरना प्रदर्शन जारी
यमुनोत्री धाम से 17 किमी पहले रानाचट्टी में आबकारी विभाग की ओर से शराब की उपदुकान खोलने की स्वीकृति दी गई है। इसके विरोध में बीते बुधवार से ग्रामीण महिलाओं ने धरना शुरू कर दिया है। ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि अगर रानाचट्टी में शराब की दुकान खुलती तो इससे कई परिवारों पर बुरा असर पड़ेगा। इसलिए जब तक दुकान को निरस्त नहीं किया जाता है। तब तक धरना जारी रहेगा।