राजगढ़ी: बड़कोट नगरवासियों के धरने को आज व्यापार मंडल और होटल एशोसिएशन ने समर्थन देकर कल 21 जून को बाजार बंद का ऐलान किया।
बड़कोट में नगरवासी पेयजल किल्लत से निजात दिलाने की मांग लेकर बीते 6 जून बड़कोट तहसील कार्यालय में धरने पर डटे हैं। नगरवासी बड़कोट नगर में यमुना नदी से पेयजल पंपिंग सेट योजना के लिए धनरशि स्वीकृत करने की मांग कर रहे हैं,आज व्यापार मंडल और होटल एशोसिएशन ने तहसील कार्यालय पहुंचकर नगरवासियों के धरने को समर्थन दिया। साथ ही एसडीएम मुकेश चंद रमोला को ज्ञापन सौंपा।