राजगढ़ी: पेयजल किल्लत से जूझ रहे नगरवासियों के समर्थन में व्यापार मंडल ने आज बड़कोट बाजार बंद रखा।
बड़कोट में पेयजल किल्लत से निजात दिलाने लिए नगरवासी यमुना नदी से पेयजल पंपिंग सेट योजना के लिए धनराशि स्वीकृति की मांग कर रहे है। जिसके लिए नगर वासी बीते 6 जून से बड़कोट तहसील कार्यालय में धरने पर डटे हैं। नगर व्यापार मंडल और होटल एशोसिएशन ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर नगर वासियों के धरने को समर्थन दिया। बड़कोट बाजार की सड़कों पर उग्र जुलूश प्रदर्शन किया।