तिजारा: पुलिस थाना जैरोली नेरोशन ने भारत गैस एजेंसी के गोदाम से हुई चोरी का किया खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार
Tijara, Alwar | Oct 19, 2026 जैरोली थाना अधिकारी हनुमान प्रसाद ने सोमवार शाम 5:00 बजे बताया की जरौली क्षेत्र में रोशन भारत गैस एजेंसी के गोदाम से हुई गैस सिलेंडर चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है इनमें गैस एजेंसी मालिक का बेटा साहिल मुख्य सरगना निकला है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित 29 गैस सिलेंडर बरामद कर लिए हैं।