चित्तौड़गढ़: 13 जुलाई को चित्तौड़गढ़ में निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा, सांसद सीपी जोशी ने लोगों को किया आमंत्रित
चित्तौड़गढ़ में 13 जुलाई शनिवार को मीरा मार्केट स्थित इस्कॉन मंदिर से भगवान जगन्नाथ की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सांसद सीपी जोशी बोले आप सभी लोग अधिक से अधिक शोभायात्रा में आने का कष्ट करें। 13 जुलाई शाम को 4:00 बजे शोभायात्रा प्रारंभ की जाएगी। सांसद सीपी जोशी बोले शोभायात्रा में सम्मिलित होकर शोभायात्रा को और भाव बनाएं।