मानपुर: बांधवगढ़ में तृतीय बैच के 28 मार्गदर्शकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण व फील्ड भ्रमण सफलतापूर्वक सम्पन्न
Manpur, Umaria | Sep 7, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे पर्यटन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम के तृतीय बैच का दो दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।प्रशिक्षण मे कुल 28 गाइड्स ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।प्रशिक्षण के दौरान गाइड्स को जैव विविधता,वन्यजीवों,सरीसृपों,पक्षियो,वनस्पतियो,कीटों तथा वन्यजीवों के विभिन्न अनुकूलनों से संबंधित जानकारी दी गई।