गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के अतरी में भैंस मामले में न्याय की मांग, पूर्व विधायक अजय यादव ने मगध रेंज के आईजी से की मुलाकात
गया जिले में भैंस मामले में अतरी थाना प्रभारी द्वारा दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर पूर्व विधायक अजय यादव ने मगध रेंज के आईजी विकास वैभव से मुलाकात की है।गुरुवार की दोपहर 3 बजे पूर्व विधायक अजय यादव ने बताया कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाने की मांग की है।