स्लीमनाबाद: स्लीमनाबाद क्षेत्र में ढोल-मृदंग की थाप पर गूंजे दिवारी गीत, गांवों में निभाई गई गाय बिचकौनी की अनूठी परंपरा
कटनी जिले के स्लीमनाबाद सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में दीपावली के दूसरे दिन गाय बिचकौनी की वर्षों पुरानी परंपरा उत्साह और धार्मिक आस्था के साथ निभाई गई। ग्रामीणों ने गायों का पूजन कर उन्हें सजाया-संवारा, वहीं यादव समाज ने पारंपरिक वेशभूषा में ढोल-मृदंग के साथ दिवारी गायन और नृत्य की प्रस्तुति दी।