देवबंद: मौलाना इसहाक़ गोरा ने निकाह की बढ़ती गैरज़रूरी रस्मों पर चिंता जताई
देवबन्द के मशहूर उलेमा मौलाना क़ारी इसहाक़ गोरा ने शादी-ब्याह में बढ़ती बेज़रूरी रस्मों और पर्दे की अनदेखी पर गंभीर चिंता जाहिर की है। उन्होंने निकाह की मौलिक इस्लामी तालीमात को ध्यान में रखे बिना हो रही प्रथाओं की निंदा की है।