गाज़ीपुर: मारपीट व जान से मारने की धमकी मामले में जिले के टॉप 10 अपराधी अंगदराय व गोराराय पर आरोप सिद्ध, 10 जून को आएगा फैसला
मुख्तार अंसारी के करीबियों में शुमार व जनपद के टॉप 10 अपराधियों की सूची में शामिल अंगद राय व गोरा राय पर जेल में मारपीट व जान से मारने की धमकी व जातिसूचक शब्द के प्रयोग के मामले में गाजीपुर की विशेष न्यायाधीश SC/ST एक्ट शक्ति सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान दोनों आरोपियों पर आरोप सिद्ध हुए और अब 10 जून को मामले में सजा सुनाई जाएगी।