गाज़ीपुर: गाज़ीपुर एसपी ने पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी,डायल 112 की नौ स्कॉर्पियो दो मोटरसाइकिल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
गाजीपुर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने पुलिस लाइन गाजीपुर में परेड की सलामी ली। इसके बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा परेड किया गया। इसके बाद थानों से आई डायल 112 की गाड़ियों का रिस्पांस टाइम तथा थानों की गाड़ियों में रखे सुरक्षा उपकरणों को चेक कर सभी थानाध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।