गाज़ीपुर: हत्या कर शव को छुपाकर फरार रहने वाले हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने हमीद सेतु किया गिरफ्तार
रेवतीपुर के सुहवल थाना पुलिस ने चार साल पहले एक प्रॉपर्टी डीलर अनन्त राय उम्र करीब तीस वर्ष की हत्या व शव को गायब करने के मामलें में फरार चल रहे मरदह थाने के हिस्ट्रीशीटर राघवेन्द्र चतुर्वेदी निवासी नरवर थाना मरदह को क्षेत्र के हमीद सेतु से धर दबोचा,जो कहीं भागने की फिराक में था।जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।