गाज़ीपुर: चहकतहा गांव में किशोरी ने फंदे से लटकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस
गाजीपुर के नुनेरा थाना इलाके के कटवा मोड चौकी के पास चकतहा गांव में एक किशोरी ने कमरे के छत में लगे हक के सहारे फंदे पर लटक कर जान दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दे की चकतहा गांव निवासी रेखा किसी बात को लेकर नाराज थी । वह कमरे में गई और छत में लगे हुक में फंदे पर झूल गई।