मंझनपुर: पूरब शरीरा में थानेदार की सरपरस्ती में रिटायर्ड फौजी ने विधवा की जमीन पर किया कब्जा, दीवार गिराकर कुनबे को पीटा
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही कानून व्यवस्था को लेकर सख्ती की बात करते हों, लेकिन कौशांबी जिले में उनकी जीरो टॉलरेंस नीति की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। स्थानीय पुलिस दबंगों की ढाल बनी हुई है, और पीड़िता न्याय के लिए दर-दर भटकने को मजबूर है। ढ़ेर शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होना जिले के नवागत एसपी के लिए बड़ी चुनौती बन चुका है।