मंझनपुर: योग दिवस सप्ताह के अंतर्गत बौद्ध वाटिका में अधिकारियों ने शुरू किया योग कार्यक्रम का रिहर्सल
कौशांबी के कलेक्ट्रेट स्थित बौद्ध वाटिका में अधिकारियों ने रविवार सुबह योग का रिहर्सल शुरू कर दिया है।शासन के निर्देश अनुसार 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह तथा योग दिवस मनाए जाने का निर्देश दिया गया है।इसी क्रम में मुख्यालय के साथ-साथ सभी विकासखंड सभी नगर पालिका, नगर पंचायत में रिहर्सल के साथ योग मनाने का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया है।