मंझनपुर: केन गांव में दबंग पिता-पुत्र ने भैंस चराने गए युवक को लाठी-डंडों से पीटा, गंभीर चोटें आईं, परिवार में दहशत
सैनी थाना क्षेत्र के केन गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दबंग पिता-पुत्र ने रंजिश के चलते भैस चराकर घर लौट रहे युवक को बेरहमी से पीट दिया। पीड़ित युवक, सुमित चौधरी, का हाथ तोड़ दिया गया और पूरे शरीर पर गंभीर चोटें आईं। 7 जून की शाम 6 बजे जब सुमित चौधरी अपने घर आ रहा था, तब गांव के ही गोलू सिंह और हुकुम सिंह ने मिलकर पीट दिया है।