मंझनपुर: जनपद के सभी थानों और चौकियों में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने किया श्रमदान
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में कौशाम्बी पुलिस स्वच्छता को लेकर एक नई मिसाल कायम कर रही है। पुलिस विभाग द्वारा जनपद के सभी थानों और चौकियों में प्रत्येक रविवार को साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है, जो न केवल कार्यस्थल को स्वच्छ बनाए रखने की पहल है, बल्कि पुलिसकर्मियों में जिम्मेदारी और अनुशासन की भावना भी मजबूत कर रहा है।