मंझनपुर: करारी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन और सपा के स्तंभ मौला बख्श का हुआ निधन, परिवार में है शोक का माहौल
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, करारी नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन और जनता के चहेते नेता मौला बख्श अब इस दुनिया में नहीं रहे। लंबी बीमारी से जूझने के बाद रविवार की भोर में करीब 5 बजे उन्होंने अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन से करारी ही नहीं, पूरे कौशाम्बी जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। मौला बख्श सपा के मजबूत स्तंभ रहे।