बिछिया: मवई के बैगा बहुल गांवों में सुविधाओं का संकट, विधायक ने कलेक्टर को कराया अवगत
मवई वनांचल क्षेत्र से जन समस्या की खबर सामने आई l बिछिया विधानसभा के विधायक नारायण सिंह पट्टा ने रविवार, 30 अगस्त को शाम 4 बजकर 50 मिनट पर अपने फेसबुक पेज के माध्यम से जानकारी साझा कर बताया कि उन्होंने मवई ब्लॉक के बैगा बहुल ग्राम पंचायत अमवार के रहटाखैरो,औराघुघरा,सागोंन छापर,अमवार और सुनेहरा गांवों के घर -घर में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्या सुनी गई है l