कुंडा: कुंडा की बजरंग इंटर कॉलेज में साल्वर को गिरफ्तार किया गया, दोस्त की जगह दे रहा था परीक्षा, केस दर्ज
कुंडा के बजरंग इंटर कॉलेज में शुक्रवार को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान एक साल्वर (मुन्ना भाई) पकड़ा गया। आरोपी जयप्रकाश स्नातक का छात्र है, जो अपने दोस्त सत्यम के स्थान पर पेपर दे रहा था। माता-पिता का नाम न बता पाने पर पोल खुली।सीओ अमरनाथ गुप्ता ने शनिवार सुबह 10:00 बजे बताया कि मामले में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।