Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image
image

- सिवानी में 17 जून के ‘खादी रोजगार उत्सव’ कार्यक्रम की तैयारियां शुरु - मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी होंगे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि - केवीआईसी अध्यक्ष मनोज गोयल, पूर्व मंत्री जेपी दलाल और डीसी साहिल गुप्ता ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ स्कूल परिसर का किया दौरा - कार्यक्रम को भव्य बनाने के अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश सिवानी/भिवानी, 05 जून। कस्बा सिवानी स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा 17 जून को प्रस्तावित ‘खादी रोजगार उत्सव’ के प्रबंधों को लेकर केवीआईसी अध्यक्ष मनोज गोयल, पूर्व मंत्री जेपी दलाल और डीसी साहिल गुप्ता ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ स्कूल परिसर का दौरा किया। उन्होंने यहां पर मंच, पंडाल और वाहन पार्किंग आदि की तैयारियों को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। ‘खादी रोजगार उत्सव’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के दौरान केवीआईसी अध्यक्ष मनोज गोयल और पूर्व मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री श्री अमित शाह द्वारा खादी को निरंतर बढावा देकर ग्रामीण अंचल तक अधिक से अधिक विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खादी भारतीय संस्कृति की पहचान है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। केवीआईसी अध्यक्ष श्री गोयल ने बताया कि ‘खादी रोजगार उत्सव’ का उद्देश्य ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहन देकर स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ाना तथा कारीगरों को आधुनिक तकनीक एवं उपकरणों से सशक्त बनाना है। यह कार्यक्रम न केवल सिवानी बल्कि देशभर के खादी से संबंधित कारीगरों के जीवन उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा। यह कार्यक्रम स्वरोजगार बढ़ाने में कारगर साबित होगा और कारीगरों को नई दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि ‘खादी रोजगार उत्सव’ केवल मशीन वितरण कार्यक्रम नहीं हैं, बल्कि ये ग्रामीण भारत में रोजगार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता के उत्सव हंै। खादी को बढावा देने के लिए देशभर में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व तथा ‘वोकल फॉर लोकल’, ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘लोकल टू ग्लोबल’ जैसे अभियानों ने खादी एवं ग्रामोद्योग क्षेत्र को नई ऊर्जा और नई पहचान प्रदान की है। वहीं दूसरी ओर डीसी साहिल गुप्ता ने पुलिस विभाग, लोक निर्माण, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शहरी स्थानीय निकाय, परिवहन विभाग, बिजली निगम आदि विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। डीसी ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि रूट चार्ट पर वाहनों से जाम की स्थिति नही बननी चाहिए। वाहन पार्किंग के सही जगह निर्धारित की जाए ताकि लोगों को कार्यक्रम स्थल तक आने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि पंडाल के अलावा आसपास क्षेत्रों में जरूरी जगहों पर बैरीगेटिंग की जाए ताकि आमजन को परेशानी ना हो। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर लोगों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था की जाए। इसी प्रकार से उन्होंने शहरी स्थानीय विभाग को सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सिविल सर्जन को सामान्य अस्पताल में सेफ हाऊस बनाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने के दौरान के केवीआईसी अध्यक्ष मनोज गोयल, पूर्व मंत्री जेपी दलाल और डीसी साहिल गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में स्कूल परिसर में पौधारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान एसडीएम विजया मलिक, डीएमसी हरबीर सिंह, डीएसपी सुरेंद्र कुमार, नगर पालिका चेयररर्सन वंदना केडिय़ा, बहल मंडल प्रभारी राजेश केडिय़ा, मार्केट कमेटी चेयरमैन संजय राहड़ व वाइस चेयरमैन अनिल खिची, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षक अभियंता सुनील रंगा, सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता ओपी बिश्रोई, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमबीर कादयान, जिला शिक्षा अधिकारी निर्मल दहिया, जीएम रोड़वेज दीपक कुंडू, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता लोकेश डागर, रोहताश चौहान, पूर्व चेयरमैन अनिल झाझडिय़ा, संदीप बल्हारा, सुनील थेपड़ के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ***********ञ

Bhiwani, Bhiwani | Jun 5, 2026

MORE NEWS

टीआईटी भिवानी में चार सप्ताहीक  कृत्रिम बुद्धिमत्ता कार्यशाला का सफल समापन
120 विद्यार्थियों ने लिया लाभ, वेलेडिक्ट्री समारोह में प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित
*भिवानी, 5 जून।*
वस्त्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीय संस्थान टी आई टी भिवानी के कंप्यूटर इंजीनियरिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (11 मई) के अवसर पर प्रारम्भ की गई चार सप्ताहीक  निशुल्क ए आई कार्यशाला  का आज दीक्षान्त समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस कार्यशाला में भिवानी जिले के विभिन्न विद्यालयों से 12वीं उत्तीर्ण 120 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की मूलभूत अवधारणाओं, आधुनिक तकनीकी अनुप्रयोगों तथा भविष्य में उपलब्ध होने वाले करियर अवसरों से परिचित कराना था। चार सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों को मशीन लर्निंग, जनरेटिव एआई, डेटा एनालिटिक्स, स्मार्ट ऑटोमेशन, कंप्यूटर विज़न तथा विभिन्न औद्योगिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में एआई के व्यावहारिक उपयोगों के बारे में प्रशिक्षित किया गया।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए कार्यशाला की मुख्य समन्वयक एवं कंप्यूटर इंजीनियरिंग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभागाध्यक्ष *डॉ. ज्योति चौधरी* ने कहा कि आज के तकनीकी युग में एआई केवल एक उभरती हुई तकनीक नहीं बल्कि नवाचार और विकास की आधारशिला बन चुकी है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एआई की प्रारम्भिक समझ अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आने वाले वर्षों में लगभग प्रत्येक तकनीकी क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का व्यापक उपयोग होगा। उन्होंने प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं।
संस्थान के निदेशक *प्रो. बी. के. बेहरा*, जो वर्तमान एक हफ्ते के लिए यूरोप के विभिन्न विश्वविद्यालयों में व्याख्यान दे रहे हैं, ने अपने डिजिटल संदेश के माध्यम से विभाग को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि टी आई टी सदैव नई प्रौद्योगिकियों के प्रसार और युवा प्रतिभाओं के कौशल विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों में विद्यार्थियों को प्रारम्भिक स्तर से ही प्रशिक्षित करना समय की आवश्यकता है।
कार्यशाला के सफल संचालन में पाठ्यक्रम समन्वयकों *डॉ. अखिल कौशिक, डॉ. सात्विका, डॉ. अर्चना तथा सुश्री रितु* का विशेष योगदान रहा। सभी समन्वयकों ने विभिन्न तकनीकी सत्रों, प्रयोगात्मक गतिविधियों तथा परियोजना आधारित शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को एआई की व्यावहारिक समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
दीक्षान्त समारोह के अवसर पर प्रशिक्षु छात्र छात्राओं ने अपने प्रशिक्षण के ऊपर प्रस्तुति भी दी और इसके आधार पर उनका मूल्यांकन भी किया गया।
इसके अतिरिक्त एम.टेक. शोधार्थी *अभिषेक श्योकंद* के संगठनात्मक प्रयासों की भी विशेष सराहना की गई, जिन्होंने कार्यशाला के संचालन, प्रतिभागियों के समन्वय तथा विभिन्न गतिविधियों के सफल प्रबंधन में उल्लेखनीय योगदान दिया।
समारोह के दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर टी आई टी कॉलेज परिवार के सभी संकाय सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यशाला की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

टीआईटी भिवानी में चार सप्ताहीक कृत्रिम बुद्धिमत्ता कार्यशाला का सफल समापन 120 विद्यार्थियों ने लिया लाभ, वेलेडिक्ट्री समारोह में प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित *भिवानी, 5 जून।* वस्त्र विज्ञान एवं प्रौद्योगिकीय संस्थान टी आई टी भिवानी के कंप्यूटर इंजीनियरिंग एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभाग द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस (11 मई) के अवसर पर प्रारम्भ की गई चार सप्ताहीक निशुल्क ए आई कार्यशाला का आज दीक्षान्त समारोह के साथ सफलतापूर्वक समापन हो गया। इस कार्यशाला में भिवानी जिले के विभिन्न विद्यालयों से 12वीं उत्तीर्ण 120 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यशाला का उद्देश्य युवाओं को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) की मूलभूत अवधारणाओं, आधुनिक तकनीकी अनुप्रयोगों तथा भविष्य में उपलब्ध होने वाले करियर अवसरों से परिचित कराना था। चार सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों को मशीन लर्निंग, जनरेटिव एआई, डेटा एनालिटिक्स, स्मार्ट ऑटोमेशन, कंप्यूटर विज़न तथा विभिन्न औद्योगिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में एआई के व्यावहारिक उपयोगों के बारे में प्रशिक्षित किया गया। समापन समारोह को संबोधित करते हुए कार्यशाला की मुख्य समन्वयक एवं कंप्यूटर इंजीनियरिंग तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस विभागाध्यक्ष *डॉ. ज्योति चौधरी* ने कहा कि आज के तकनीकी युग में एआई केवल एक उभरती हुई तकनीक नहीं बल्कि नवाचार और विकास की आधारशिला बन चुकी है। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग की शिक्षा प्राप्त करने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए एआई की प्रारम्भिक समझ अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि आने वाले वर्षों में लगभग प्रत्येक तकनीकी क्षेत्र में कृत्रिम बुद्धिमत्ता का व्यापक उपयोग होगा। उन्होंने प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। संस्थान के निदेशक *प्रो. बी. के. बेहरा*, जो वर्तमान एक हफ्ते के लिए यूरोप के विभिन्न विश्वविद्यालयों में व्याख्यान दे रहे हैं, ने अपने डिजिटल संदेश के माध्यम से विभाग को इस सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि टी आई टी सदैव नई प्रौद्योगिकियों के प्रसार और युवा प्रतिभाओं के कौशल विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है तथा कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों में विद्यार्थियों को प्रारम्भिक स्तर से ही प्रशिक्षित करना समय की आवश्यकता है। कार्यशाला के सफल संचालन में पाठ्यक्रम समन्वयकों *डॉ. अखिल कौशिक, डॉ. सात्विका, डॉ. अर्चना तथा सुश्री रितु* का विशेष योगदान रहा। सभी समन्वयकों ने विभिन्न तकनीकी सत्रों, प्रयोगात्मक गतिविधियों तथा परियोजना आधारित शिक्षण के माध्यम से विद्यार्थियों को एआई की व्यावहारिक समझ विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। दीक्षान्त समारोह के अवसर पर प्रशिक्षु छात्र छात्राओं ने अपने प्रशिक्षण के ऊपर प्रस्तुति भी दी और इसके आधार पर उनका मूल्यांकन भी किया गया। इसके अतिरिक्त एम.टेक. शोधार्थी *अभिषेक श्योकंद* के संगठनात्मक प्रयासों की भी विशेष सराहना की गई, जिन्होंने कार्यशाला के संचालन, प्रतिभागियों के समन्वय तथा विभिन्न गतिविधियों के सफल प्रबंधन में उल्लेखनीय योगदान दिया। समारोह के दौरान प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई। इस अवसर पर टी आई टी कॉलेज परिवार के सभी संकाय सदस्य, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यशाला की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 5, 2026

चेयरमैन कृष्ण निलाहेड़ी ने मार्केट कमेटी बैठक में किसानों की सुविधाओं पर हुई समीक्षा
- अनाज मंडी में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
भिवानी, 5 जून। मार्केट कमेटी के चेयरमैन कृष्ण निलाहेड़ी की अध्यक्षता में मार्केट कमेटी कार्यालय में समिति की बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में वाइस चेयरमैन संजय कुमार वैद्य सहित समिति के सदस्यों ने मंडी व्यवस्था, किसानों एवं मजदूरों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा अन्य विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के उपरांत समिति के सदस्यों ने किसान विश्राम गृह तथा नई अनाज मंडी स्थित अटल किसान मजदूर कैंटीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि मंडी में आने वाले किसानों और मजदूरों को किसी प्रकार की समस्या या असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
वहीं दूसरी ओर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मार्केट कमेटी भिवानी द्वारा नई अनाज मंडी स्थित पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी भिवानी के चेयरमैन कृष्ण निलोहड़ी, वाइस चेयरमैन संजय कुमार वैद्य तथा समिति के सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मंडी प्रधान नरेश बसंत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं मार्केट कमेटी के कर्मचारी उपस्थित रहे।
******* *************** ***

चेयरमैन कृष्ण निलाहेड़ी ने मार्केट कमेटी बैठक में किसानों की सुविधाओं पर हुई समीक्षा - अनाज मंडी में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण भिवानी, 5 जून। मार्केट कमेटी के चेयरमैन कृष्ण निलाहेड़ी की अध्यक्षता में मार्केट कमेटी कार्यालय में समिति की बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में वाइस चेयरमैन संजय कुमार वैद्य सहित समिति के सदस्यों ने मंडी व्यवस्था, किसानों एवं मजदूरों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा अन्य विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के उपरांत समिति के सदस्यों ने किसान विश्राम गृह तथा नई अनाज मंडी स्थित अटल किसान मजदूर कैंटीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि मंडी में आने वाले किसानों और मजदूरों को किसी प्रकार की समस्या या असुविधा नहीं होने दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मार्केट कमेटी भिवानी द्वारा नई अनाज मंडी स्थित पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी भिवानी के चेयरमैन कृष्ण निलोहड़ी, वाइस चेयरमैन संजय कुमार वैद्य तथा समिति के सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मंडी प्रधान नरेश बसंत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं मार्केट कमेटी के कर्मचारी उपस्थित रहे। ******* *************** ***

Bhiwani, Bhiwani | Jun 5, 2026

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रुद्रा कॉलोनी ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस
डा. कल्पना शास्त्री ने भेंट किए 51 पौधे
विश्व पर्यावरण दिवस पर 101 पौधे लगाने का लिया संकल्प: बीके रजनी
भिवानी, 5 जून। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रुद्रा कॉलोनी  द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान संस्था के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विचार एक सोच मंच की संस्थापक डा. कल्पना शास्त्री ने शाखा को 51 पौधे भेंट कर शुभकामनाएं दीं। डा. कल्पना शास्त्री ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था समाज, प्रकृति, पर्यावरण तथा रक्तदान जैसे अनेक सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का नियमित रूप से आयोजन करती रहती है। शाखा संचालिका बीके रजनी दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रकृति के अत्यधिक दोहन के कारण मानव समाज अनेक प्रकार की बीमारियों का सामना कर रहा है। पेड़-पौधे जहां हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, वहीं दूसरी ओर जंगलों की निरंतर कटाई से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है और प्रकृति का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। इसलिए हम सभी को प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमें मानसिक प्रदूषण से स्वयं को बचाना चाहिए, उसी प्रकार पर्यावरण को भी प्रदूषित होने से बचाना हमारा कर्तव्य है। ब्रह्माकुमारी संस्था का उद्देश्य है मन स्वच्छ, तन स्वच्छ, प्रकृति स्वच्छ और पर्यावरण स्वच्छ। इसी के तहत हमने 101 पौधे लगाने का संकल्प किया और कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर सिर्फ पेड़ नहीं लगाएं बल्कि हम अपने संस्कार बदलने का संकल्प लें क्योंकि जब मानव मन में संतोष होगा तो प्रकृति का शोषण स्वत:कम हो जाएगा। जब मन संतुष्ट होगा तो सिर्फ लेने की तरफ ध्यान नहीं होगा संरक्षण की तरफ भी ध्यान होगा। राजयोग भी हमें यही याद दिलाता है हमारा मूल स्वरूप सुख शांति संतुष्ट स्वरूप है हम जिसे बाहर पाने के लिए प्रकृति का नुकसान करते हैं परमपिता परमात्मा हमें सिखलाते कि ये सुख शांति ,संतुष्टता तो हमारी निजी प्रॉपर्टी है।
कार्यक्रम में सुभाष गोयल , हिंदी की स्नातकोत्तर शिक्षिका किरण, सुशील, सुमित्रा, ईश्वर, बीके कलावती, बीके सज्जन भाई, बीके कृष्णा, बीके दीनानाथ, बीके मंजू अग्रवाल, बीके अंजू, बीके रोनित तथा बीके ज्योति सहित अनेक ब्रह्मावत्सों ने पौधारोपण कर पर्यावरण एवं प्रकृति की सुरक्षा का संकल्प लिया।

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रुद्रा कॉलोनी ने मनाया विश्व पर्यावरण दिवस डा. कल्पना शास्त्री ने भेंट किए 51 पौधे विश्व पर्यावरण दिवस पर 101 पौधे लगाने का लिया संकल्प: बीके रजनी भिवानी, 5 जून। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय रुद्रा कॉलोनी द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। इस दौरान संस्था के 90 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक विचार एक सोच मंच की संस्थापक डा. कल्पना शास्त्री ने शाखा को 51 पौधे भेंट कर शुभकामनाएं दीं। डा. कल्पना शास्त्री ने कहा कि ब्रह्माकुमारी संस्था समाज, प्रकृति, पर्यावरण तथा रक्तदान जैसे अनेक सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का नियमित रूप से आयोजन करती रहती है। शाखा संचालिका बीके रजनी दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज प्रकृति के अत्यधिक दोहन के कारण मानव समाज अनेक प्रकार की बीमारियों का सामना कर रहा है। पेड़-पौधे जहां हमें शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, वहीं दूसरी ओर जंगलों की निरंतर कटाई से पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा है और प्रकृति का संतुलन बिगड़ता जा रहा है। इसलिए हम सभी को प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए तथा उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हमें मानसिक प्रदूषण से स्वयं को बचाना चाहिए, उसी प्रकार पर्यावरण को भी प्रदूषित होने से बचाना हमारा कर्तव्य है। ब्रह्माकुमारी संस्था का उद्देश्य है मन स्वच्छ, तन स्वच्छ, प्रकृति स्वच्छ और पर्यावरण स्वच्छ। इसी के तहत हमने 101 पौधे लगाने का संकल्प किया और कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर सिर्फ पेड़ नहीं लगाएं बल्कि हम अपने संस्कार बदलने का संकल्प लें क्योंकि जब मानव मन में संतोष होगा तो प्रकृति का शोषण स्वत:कम हो जाएगा। जब मन संतुष्ट होगा तो सिर्फ लेने की तरफ ध्यान नहीं होगा संरक्षण की तरफ भी ध्यान होगा। राजयोग भी हमें यही याद दिलाता है हमारा मूल स्वरूप सुख शांति संतुष्ट स्वरूप है हम जिसे बाहर पाने के लिए प्रकृति का नुकसान करते हैं परमपिता परमात्मा हमें सिखलाते कि ये सुख शांति ,संतुष्टता तो हमारी निजी प्रॉपर्टी है। कार्यक्रम में सुभाष गोयल , हिंदी की स्नातकोत्तर शिक्षिका किरण, सुशील, सुमित्रा, ईश्वर, बीके कलावती, बीके सज्जन भाई, बीके कृष्णा, बीके दीनानाथ, बीके मंजू अग्रवाल, बीके अंजू, बीके रोनित तथा बीके ज्योति सहित अनेक ब्रह्मावत्सों ने पौधारोपण कर पर्यावरण एवं प्रकृति की सुरक्षा का संकल्प लिया।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 5, 2026