चेयरमैन कृष्ण निलाहेड़ी ने मार्केट कमेटी बैठक में किसानों की सुविधाओं पर हुई समीक्षा
- अनाज मंडी में विश्व पर्यावरण दिवस पर किया पौधारोपण
भिवानी, 5 जून। मार्केट कमेटी के चेयरमैन कृष्ण निलाहेड़ी की अध्यक्षता में मार्केट कमेटी कार्यालय में समिति की बैठक भी आयोजित हुई। बैठक में वाइस चेयरमैन संजय कुमार वैद्य सहित समिति के सदस्यों ने मंडी व्यवस्था, किसानों एवं मजदूरों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं तथा अन्य विषयों पर विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक के उपरांत समिति के सदस्यों ने किसान विश्राम गृह तथा नई अनाज मंडी स्थित अटल किसान मजदूर कैंटीन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान चेयरमैन ने कहा कि मंडी में आने वाले किसानों और मजदूरों को किसी प्रकार की समस्या या असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
वहीं दूसरी ओर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मार्केट कमेटी भिवानी द्वारा नई अनाज मंडी स्थित पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी भिवानी के चेयरमैन कृष्ण निलोहड़ी, वाइस चेयरमैन संजय कुमार वैद्य तथा समिति के सदस्यों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर मंडी प्रधान नरेश बसंत सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं मार्केट कमेटी के कर्मचारी उपस्थित रहे।
******* *************** ***