मुख्यमंत्री के काफिले के दौरान बड़ा विवाद: पुलिस ने ठेला पलटा, उबलते पानी से झुलसी लड़की मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के काफिले (VIP मूवमेंट) के लिए रास्ता खाली कराने के दौरान पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे मोमोज का ठेला लगाने वाली दो बहनों (खुशबू और रेशु गुप्ता) को ठेला हटाने को कहा। कैसे झुलसी महिला: पीड़ित बहनों का आरोप है कि उन्होंने पुलिस से बर्तन में उबलते पानी को हटाने के लिए थोड़ा समय मांगा था, लेकिन पुलिसकर्मियों ने बिना चेतावनी दिए ठेले को धक्का दे दिया, जिससे उबलते पानी का बर्तन रेशु गुप्ता पर पलट गया।नुकसान: इस हादसे में रेशु गुप्ता का शरीर (विशेषकर छाती और पेट का हिस्सा) बुरी तरह झुलस गया है।पुलिस की प्रतिक्रिया: पुलिस के अनुसार, वीआईपी रूट क्लीयरेंस के दौरान दुकानदारों और पुलिसकर्मियों के बीच बहस हुई थी। पुलिस का दावा है कि ठेला हटाने के दौरान यह पानी गिरा। जन उड़ान डिजिटल न्यूज राजस्थान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है । #JaipurIncident #PoliceBrutality #Just