बाईक चोरी करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार
कब्जा से चोरी हुई 2 बाईक बरामद
चोरी के 2 मामले भी सुलझे
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 24 जून । 18 जून को एक व्यक्ति द्वारा थाना सैक्टर-56, गुरुग्राम में एक शिकायत दिनांक 17 जून को सैक्टर-56, गुरुग्राम में स्थित इसके कार्यस्थल के पास खड़ी इसकी बाईक किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी करने के संबंध में दी। प्राप्त शिकायत पर थाना सैक्टर-56, गुरुग्राम में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।
अपराध शाखा सैक्टर-43, गुरुग्राम की पुलिस टीम ने उपरोक्त अभियोग में कार्यवाही करते हुए 2 आरोपियों को 23 जून को सैक्टर-53, गुरुग्राम से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विकाश निवासी गांव बंधवाड़ी, गुरुग्राम व दीपक निवासी गांव बंधवाड़ी, गुरुग्राम के रूप में हुई है।
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने गुरुग्राम से चोरी करने की एक अन्य वारदात को भी अंजाम देने का खुलासा किया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी पार्किंग स्थलों एवं सुनसान स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाकर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।
आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड अवलोकन से ज्ञात हुआ कि आरोपी विकास पर छीना झपटी करने,अपहरण करने,वसूली करने,लूट करने के संबंध में 1 अभियोग फरीदाबाद में व 2 अभियोग गुरुग्राम में तथा आरोपी दीपक पर वसूली करने,लूट करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत 2 अभियोग गुरुग्राम में पहले भी अंकित है।
आरोपियों के कब्जा से चोरी हुई 2 बाईक बरामद की गई है।
आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा। अभियोग का अनुसंधान जारी है।