बक्सर: गृह रक्षकों ने 21 सूत्री मांगों को लेकर मशाल जुलूस निकाला, अंबेडकर चौक तक किया मार्च
Buxar, Buxar | Jan 29, 2025 ब गृह रक्षावाहिनी स्वयं सेवक संघ के आहवान पर अपनी 21 सूत्री मांगों को लेकर होमगार्ड परिसर मे जवानों ने धरना के साथ ही बुधवार को संध्या समय मे मशाल जुलूस का आयोजन किया. गृह रक्षक मशाल जुलूस होम गार्ड परिसर से निकालकर नगर में भ्रमण किया. इस दाैरान जवानो ने सरकार के विरोध में नारे बाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया. वहीं प्रदर्शन करते हुए अपनी मांगों को बुलंद किया.