बक्सर: जिले में 9 से 14 साल की लड़कियों को लगेगा एचपीवी का टीका
Buxar, Buxar | Jan 29, 2025 मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना अंतर्गत ह्यूमन पेपीलोमा वायरस टीकाकरण के सफलता को लेकर हेतु डीडीसी डॉ० महेंद्र पाल ने जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक किया। इसकी जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सौरव आलोक ने दोपहर 1:30 बजे दी। मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना के तहत बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुररक्षा के लिए टीका लगेगा।