बक्सर: बक्सर में डीएम ने कार्यालय में आम जनता से मुलाकात की, 15 आवेदनों पर हुई सुनवाई
Buxar, Buxar | Jan 29, 2025 डीएम अंशुल अग्रवाल ने बक्सर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के कार्यालय कक्ष में आम जनता से मुलाकात किया। इसकी जानकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सौरव आलोक ने शाम 7 बजे दी। इस दौरान 15 आवेदनों पर सुनवाई की गई। डीएम ने संबंधित पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया। डीएम अंशुल अग्रवाल ने लोगों से उनके क्षेत्र के सबंध में भी चर्चा किया।