बक्सर: नगर के बाईपास रोड पर काली मंदिर के पास ट्रैक्टर की टक्कर से तीन युवक घायल, दो को रेफर किया गया
Buxar, Buxar | Jan 29, 2025 शहर के बाइपास राेड में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवक को बुधवार को संध्या 6 बजे के करीब जोरदार टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार तीनों युवक जख्मी हाे गए. जख्मी युवकों को इलाज के लिए स्थानीय लोगों ने सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां दो गंभीर रूप से जख्मी युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया.