भिवानी: गांव फुलपुरा खेत में गया था परिवार, पीछे से लगा दी आग, सामान हुआ जलकर राख पुलिस ने किया मामला दर्ज
गांव फुलपुरा में एक परिवार खेत में काम करने के लिए गया हुआ था। पीड़ित से गांव के ही कुछ लोगों ने उनके घर में आग लगा दी। आग की वजह से घर का अधिकतर सामान जलकर राख हो गया और मकान की दीवारों व छत में भी नुकसान हो गया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत खरक कलां चौकी पुलिस को की। पुलिस ने आठ नामजद के खिलाफ केस दर्ज किया है।