भिवानी: पशुओं को गर्मी में लू से बचाने के लिए पशुपालक बरते एतिहात
पशुओं को गर्मी के मौसम में कई बार पानी पिलाना चाहिए: उपनिदेशक
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. रविंद्र सहरावत ने बताया कि आने वाला समय गर्मी व लू का है। एसडीएम अमित कुमार के मागदर्शन में पशुओं को गर्मी में लू से बचाने के लिए पशुपालन विभाग द्वारा आवश्यक दिशा- निर्देश जारी कर दिये गए। उन्होंने सभी पशुपालकों से अपील की कि पशुओं की उत्पादन क्षमता को बनाए रखने व गर्मी की लू के कारण बीमार न होने से बचाने के लिए जागरूक किया।