भिवानी: जिला पुलिस की नशा मुक्त समाज की मुहिम ला रही है रंग, जिले के दो गांव को नशा मुक्त गांव घोषित किया गया - पुलिस अधीक्षक
पुलिस अधीक्षक भिवानी श्री वरुण सिंगला आईपीएस ने जिले के सभी प्रबंधक थाना को निर्देश दिए थे कि उनके थाना में पडने वाले गांव व वार्ड में सामाजिक संस्थान व गणमान्य व्यक्तियों के साथ मिलकर उनके क्षेत्र में मादक पदार्थ की बिक्री वह इसके प्रयोग पर पूर्णता अंकुश लगाने वह पुलिस को सहयोग करके अपने क्षेत्र को नशा मुक्त घोषित करवाने के प्रयास किए जाएं।