भिवानी: थाना सिविल लाइन पुलिस ने रेल की टिकट बुक करवाने आए युवक के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो
थाना सिविल लाइन भिवानी के सहायक उप निरीक्षक धर्मबीर सिंह ने युवक के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को पुराना बस स्टैंड भिवानी से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सत्येंद्र पुत्र नरेश कुमार निवासी खरक कला जिला भिवानी व देवेंद्र उर्फ दीपक पुत्र अजित सिंह निवासी अमरु पान्ना कलिंगा है।