भिवानी: जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने खुला दरबार लगाकर सुनी वार्ड नंबर 25 में जांगड़ा धर्मशाला के लोगों की समस्याएं
गर्मी के मौसम के चलते डीसी श्री नरवाल द्वारा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि शहर में नागरिकों के समक्ष पेयजल की समस्या नहीं बननी चाहिए। डीसी श्री नरवाल के निर्देशानुसार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने वार्ड नंबर 25 में जांगड़ा धर्मशाला में जनता दरबार लगाया।