भिवानी: गांव खरक कलां में तेज रफ्तार बुलेट बाइक चालक ने मारी टक्कर, घटना में दो भाई घायल पुलिस ने किया मामला दर्ज
गांव खरक कलां में तेज रफ्तार बुलेट बाइक चालक ने बाइक सवार दो भाईयों को टक्कर मार दी। सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में गांव खरक कलां निवासी 27 वर्षीय अनुज ने बताया कि वह मंदिर में पुजारी है। छह अप्रैल को वह अपने भाई अंकित के साथ गांव के बस स्टैंड से बाइक पर घर जा रहा था। जब वे एसडीएम स्कूल के नजदीक पहुंचे तो गली में ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी।