अभियान बसेरा को लेकर मुख्यालय पटना से हुई वीडियो कॉन्फ्रेंसिंगके उपरांत जिलाधिकारी श्री सौरभ सुमन यादव के द्वारा अपर समाहर्ता पूर्वी चंपारण मोतिहारी को निर्देश दिया गया कि वैसे सभी लोग जिन्हें वास भूमि नहीं है, का आवेदन प्राप्त किया जाए।
अपर समाहर्ता को निर्देश दिया गया कि सभी अंचल अधिकारियों से इसको लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की जाय।
जिलाधिकारी ने कहा कि प्राप्त आवेदनों की जांच करने के उपरांत उस पर अग्रेतर कार्रवाई की जाय।
अपर समाहर्त्ता द्वारा बताया गया कि पिछले 15 अगस्त को अभियान बसेरा अंतर्गत जिला में कुल 1429 लोगों को भूमि का पर्चा उपलब्ध कराई गई थी।
प्रखंड बार देखा जाए तो रक्सौल में 53, चकिया में 219,रामगढ़वा में 78, केसरिया में 102, घोड़ासहन में 45, चिरैया 65,ढाका 94,पताही 38 पकड़ी दयाल 52 बनकटवा 42, छौड़दानों 25 तेतरिया 26 कल्याणपुर 52 मेहसी 66 तुरकौलिया 44 आदापुर 52 अरेराज 24 बंजरिया 57 हरसिद्धि 26 मोतिहारी 22 मधुबन 52 पहाड़पुर 32 संग्रामपुर 37 पिपरा कोठी 49 कोटवा 12 सुगौली 29 और फेनहारा में 36 लाभुकों को अभियान बसेरा के अंतर्गत पर्चा दिया गया था। अपर समाहर्त्ता के द्वारा बताया गया कि यह अभियान लगातार चल रहा है और इसकी लगातार समीक्षा भी की जा रही है लेकिन इस कार्य को और अधिक प्राथमिकता दी जाएगी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जिलाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता श्री मुकेश कुमार सिंहा और उप विकास आयुक्त डॉ प्रदीप कुमार भी उपस्थित थे।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
East Champaran, Bihar | Sep 19, 2026