आरोन: पनवाड़ी चौराहे पर VHP बजरंग दल का बोर्ड हटाने पर हंगामा, नगर परिषद में कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
Aron, Guna | Aug 14, 2026 आरोन में पनवाड़ी चौराहे पर लगे विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के संगठन बोर्ड को बिना सूचना के हटने पर 14 अगस्त को हंगामा हो गया। कार्यकर्ताओ ने नगर परिषद कार्यालय में विरोध प्रदर्शन कर संगठन का बोर्ड हटाने पर आपत्ति जताई मुर्दाबाद के नारे लगाए। सीएमओ दिनेश सोनी ने कहा, परिषद का कोई रोल नही है नाली बन रही है ठेकेदार ने हटाया होगा, दोबारा वहीं बोर्ड लगवा देता हूं।