धमाके से थर्राया महाजन ,
एक किमी एरिया खाली
करवाया,
दस दिन पहले लिंक रोड के पास मिला था जिंदा बम
बीकानेर। बीकानेर जिले में महाजन शेरपुरा लिंक रोड़ पर खेत मे दस दिन पहले मिले एक जिंदा बम को सेना के बम निरोधक दस्ते ने कड़े सुरक्षा के साथ बम को डिफ्यूज कर दिया। बम के तेज धमाके से महाजन क्षेत्र थर्रा गया। बम डिफ्यूज के दौरान महाजन पुलिस व सेना के जवान उपस्थित रहे। थाना के एएसआई जंगदीश प्रसाद मीणा व कांस्टेबल राजेश भाखर ने बताया कि कस्बे से दो किमी रामबाग-घेसुरा लिंक रोड़ पर कालूराम मेघवाल के खेत मे जिंदा बम मिला थ। बम को सुरक्षित स्थान पर गड्ढे में रख दिये थे। सोमवार को प्रशासन ने बम डिफ्यूज करने के आदेश दे दिए। वहीं सेना की बम निरोधक दस्ता महाजन पहुंचा। सेना के जवान व एएसआई जंगदीश प्रसाद मीणा भी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंच गए। सेना ने एहतियात के तौर पर आठ सौ मीटर की दूरी तक एरिया खाली करवा लिया। इसी दौरान आस पास घूम रहे आवारा पशुओं को भी मौके स