पुलिस की हाईलेवल क्राइम मीटिंग
आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा की मौजूदगी में हुई अहम बैठक,
बीकानेर शहर के सभी सीओ, थानाधिकारी और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद,
आईजी ओमप्रकाश ने कहा- पिछले दो-तीन महीनों में बीकानेर पुलिस ने टीम वर्क के दम पर बेहतर परिणाम दिए,
प्रॉपर्टी ऑफेंस, नारकोटिक्स मामलों और अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए उनकी संपत्तियां व फंडिंग सील करने जैसी कार्रवाई की सराहना की,
हाल के संवेदनशील मामलों, वीआईपी मूवमेंट,सभी परिस्थितियों को भी पुलिस ने बेहतर समन्वय से संभाला,
आईजी ने अधिकारियों को आगे भी अधिक प्रभावी ढंग से काम करने, टीम भावना बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया,
एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा—
पुलिस की सभी प्राथमिकताओं और लंबित विषयों की समीक्षा बैठक में की गई,
साल का आधा समय बीत चुका है, शेष अवधि के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई,
आगामी छह महीनों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर विशेष फोकस रहेगा,
नारकोटिक्स तस्करों समेत हर श्रेणी के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी,
हाल के समय में कई मामलों में अपराधियों की संपत्तियों पर कार्रवाई की जा चुकी,
कई अन्य मामलों में विभिन्न एजेंसियों के साथ कार्रवाई पाइपलाइन में।
#bikaner #police #igbikaner #spbikaner #rajasthan #bikaner_update