Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
किसान
चोरी
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
पेट्रोल
Up
Rajasthan
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई,कैफिनेटेड बेवरेज ‘रेड बुल’ के 608 कैन सीज बीकानेर, 07 जुलाई। राज्य में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित मैसर्स बोथरा एंड संस के प्रतिष्ठान एवं गोदाम पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की। सीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने बताया कि निरीक्षण के दौरान कैफिनेटेड बेवरेज रेड बुल का खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (एफएसएसएआई अधिनियम) के तहत नमूना लिया गया तथा जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक उक्त उत्पाद के 608 कैन सीज किए गए हैं। उन्होंने बताया कि फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एफएसएसएआई) के अनुसार कैफिनेटेड बेवरेज के लेबल पर “स्टिम्युलेट्स माइंड”, “एनर्जाइज बॉडी”, “एनर्जी ड्रिंक” अथवा “स्पोर्ट्स ड्रिंक” जैसे दावों का उल्लेख भ्रामक प्रचार की श्रेणी में मा

Bikaner, Bikaner | Jul 7, 2026

MORE NEWS

पुलिस की हाईलेवल क्राइम मीटिंग
आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा की मौजूदगी में हुई अहम बैठक,
बीकानेर शहर के सभी सीओ, थानाधिकारी और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद,
आईजी ओमप्रकाश ने कहा- पिछले दो-तीन महीनों में बीकानेर पुलिस ने टीम वर्क के दम पर बेहतर परिणाम दिए,
प्रॉपर्टी ऑफेंस, नारकोटिक्स मामलों और अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए उनकी संपत्तियां व फंडिंग सील करने जैसी कार्रवाई की सराहना की,
हाल के संवेदनशील मामलों, वीआईपी मूवमेंट,सभी परिस्थितियों को भी पुलिस ने बेहतर समन्वय से संभाला,
आईजी ने अधिकारियों को आगे भी अधिक प्रभावी ढंग से काम करने, टीम भावना बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया,
एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा—
पुलिस की सभी प्राथमिकताओं और लंबित विषयों की समीक्षा बैठक में की गई,
साल का आधा समय बीत चुका है, शेष अवधि के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई,
आगामी छह महीनों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर विशेष फोकस रहेगा,
नारकोटिक्स तस्करों समेत हर श्रेणी के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी,
हाल के समय में कई मामलों में अपराधियों की संपत्तियों पर कार्रवाई की जा चुकी,
कई अन्य मामलों में विभिन्न एजेंसियों के साथ कार्रवाई पाइपलाइन में।
#bikaner #police #igbikaner #spbikaner #rajasthan #bikaner_update

पुलिस की हाईलेवल क्राइम मीटिंग आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा की मौजूदगी में हुई अहम बैठक, बीकानेर शहर के सभी सीओ, थानाधिकारी और पुलिस अधिकारी रहे मौजूद, आईजी ओमप्रकाश ने कहा- पिछले दो-तीन महीनों में बीकानेर पुलिस ने टीम वर्क के दम पर बेहतर परिणाम दिए, प्रॉपर्टी ऑफेंस, नारकोटिक्स मामलों और अपराधियों की आर्थिक कमर तोड़ने के लिए उनकी संपत्तियां व फंडिंग सील करने जैसी कार्रवाई की सराहना की, हाल के संवेदनशील मामलों, वीआईपी मूवमेंट,सभी परिस्थितियों को भी पुलिस ने बेहतर समन्वय से संभाला, आईजी ने अधिकारियों को आगे भी अधिक प्रभावी ढंग से काम करने, टीम भावना बनाए रखने और अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया, एसपी मृदुल कच्छावा ने कहा— पुलिस की सभी प्राथमिकताओं और लंबित विषयों की समीक्षा बैठक में की गई, साल का आधा समय बीत चुका है, शेष अवधि के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई, आगामी छह महीनों में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर विशेष फोकस रहेगा, नारकोटिक्स तस्करों समेत हर श्रेणी के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, हाल के समय में कई मामलों में अपराधियों की संपत्तियों पर कार्रवाई की जा चुकी, कई अन्य मामलों में विभिन्न एजेंसियों के साथ कार्रवाई पाइपलाइन में। #bikaner #police #igbikaner #spbikaner #rajasthan #bikaner_update

Bikaner, Bikaner | Jul 7, 2026

धमाके से थर्राया महाजन ,
 एक किमी एरिया खाली
करवाया, 
दस दिन पहले लिंक रोड के पास मिला था जिंदा बम
 बीकानेर। बीकानेर जिले में महाजन शेरपुरा लिंक रोड़ पर खेत मे दस दिन पहले मिले एक जिंदा बम को सेना के बम निरोधक दस्ते ने कड़े सुरक्षा के साथ बम को डिफ्यूज कर दिया। बम के तेज धमाके से महाजन क्षेत्र थर्रा गया। बम डिफ्यूज के दौरान महाजन पुलिस व सेना के जवान उपस्थित रहे। थाना के एएसआई जंगदीश प्रसाद मीणा व कांस्टेबल राजेश भाखर ने बताया कि कस्बे से दो किमी रामबाग-घेसुरा लिंक रोड़ पर कालूराम मेघवाल के खेत मे जिंदा बम मिला थ। बम को सुरक्षित स्थान पर गड्ढे में रख दिये थे। सोमवार को प्रशासन ने बम डिफ्यूज करने के आदेश दे दिए। वहीं सेना की बम निरोधक दस्ता महाजन पहुंचा। सेना के जवान व एएसआई जंगदीश प्रसाद मीणा भी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंच गए। सेना ने एहतियात के तौर पर आठ सौ मीटर की दूरी तक एरिया खाली करवा लिया। इसी दौरान आस पास घूम रहे आवारा पशुओं को भी मौके स

धमाके से थर्राया महाजन , एक किमी एरिया खाली करवाया, दस दिन पहले लिंक रोड के पास मिला था जिंदा बम बीकानेर। बीकानेर जिले में महाजन शेरपुरा लिंक रोड़ पर खेत मे दस दिन पहले मिले एक जिंदा बम को सेना के बम निरोधक दस्ते ने कड़े सुरक्षा के साथ बम को डिफ्यूज कर दिया। बम के तेज धमाके से महाजन क्षेत्र थर्रा गया। बम डिफ्यूज के दौरान महाजन पुलिस व सेना के जवान उपस्थित रहे। थाना के एएसआई जंगदीश प्रसाद मीणा व कांस्टेबल राजेश भाखर ने बताया कि कस्बे से दो किमी रामबाग-घेसुरा लिंक रोड़ पर कालूराम मेघवाल के खेत मे जिंदा बम मिला थ। बम को सुरक्षित स्थान पर गड्ढे में रख दिये थे। सोमवार को प्रशासन ने बम डिफ्यूज करने के आदेश दे दिए। वहीं सेना की बम निरोधक दस्ता महाजन पहुंचा। सेना के जवान व एएसआई जंगदीश प्रसाद मीणा भी जाप्ते के साथ मौके पर पहुंच गए। सेना ने एहतियात के तौर पर आठ सौ मीटर की दूरी तक एरिया खाली करवा लिया। इसी दौरान आस पास घूम रहे आवारा पशुओं को भी मौके स

Bikaner, Bikaner | Jul 7, 2026

न्यू रोशनी जन कल्याण सेवा संस्थान में तीन माह के ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का समापन, प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान

कौशल आधारित शिक्षा आत्मनिर्भरता की पहचान -डॉ. गुप्ता |

बीकानेर। न्यू रोशनी जन कल्याण सेवा संस्थान, बीकानेर द्वारा आयोजित तीन माह के ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया।  
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. अर्पिता गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में कौशल आधारित शिक्षा आत्मनिर्भरता की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने बालिकाओं से अपने सीखे हुए हुनर का सदुपयोग कर स्वरोजगार अपनाने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण देकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया।
संस्थान संस्थापक ताहिर हुसैन ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्थान द्वारा विभिन्न रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।
प्रशिक्षिका मोहिनी खत्री एवं शालू गुजराती ने तीन माह तक प्रशिक्षार्थियों को ब्यूटी पार्लर से संबंधित विभिन्न तकनीकों एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण का मार्गदर्शन दिया। 
इस अवसर पर मोटिवेशनल स्पीकर वासिद अली ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य में सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने की भावना आवश्यक है। 
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीकानेर सहित हनुमानगढ़, नागौर, नोखा, लूणकरणसर और नाल क्षेत्र की अनेक बालिकाओं ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। समारोह के दौरान सभी सफल प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा डॉ. गुप्ता द्वारा मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। डॉ. गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों के अनुशासन, लगन और सीखने की उत्सुकता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान की वरिष्ठ सदस्य दुर्गा देवी की ओर से अतिथि, प्रशिक्षिकाओं, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास के ऐसे कार्यक्रम नियमित आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

न्यू रोशनी जन कल्याण सेवा संस्थान में तीन माह के ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण का समापन, प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कौशल आधारित शिक्षा आत्मनिर्भरता की पहचान -डॉ. गुप्ता | बीकानेर। न्यू रोशनी जन कल्याण सेवा संस्थान, बीकानेर द्वारा आयोजित तीन माह के ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ. अर्पिता गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि आज के समय में कौशल आधारित शिक्षा आत्मनिर्भरता की सबसे बड़ी पहचान है। उन्होंने बालिकाओं से अपने सीखे हुए हुनर का सदुपयोग कर स्वरोजगार अपनाने, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने तथा अन्य महिलाओं को भी प्रशिक्षण देकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का आह्वान किया। संस्थान संस्थापक ताहिर हुसैन ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य बालिकाओं एवं महिलाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण देकर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी संस्थान द्वारा विभिन्न रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। प्रशिक्षिका मोहिनी खत्री एवं शालू गुजराती ने तीन माह तक प्रशिक्षार्थियों को ब्यूटी पार्लर से संबंधित विभिन्न तकनीकों एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण का मार्गदर्शन दिया। इस अवसर पर मोटिवेशनल स्पीकर वासिद अली ने बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी कार्य में सफलता के लिए मेहनत, अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर सीखने की भावना आवश्यक है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बीकानेर सहित हनुमानगढ़, नागौर, नोखा, लूणकरणसर और नाल क्षेत्र की अनेक बालिकाओं ने भाग लेकर प्रशिक्षण प्राप्त किया। समारोह के दौरान सभी सफल प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए तथा डॉ. गुप्ता द्वारा मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। डॉ. गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों के अनुशासन, लगन और सीखने की उत्सुकता की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की वरिष्ठ सदस्य दुर्गा देवी की ओर से अतिथि, प्रशिक्षिकाओं, प्रतिभागियों एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास के ऐसे कार्यक्रम नियमित आयोजित करने का संकल्प लिया गया।

Bikaner, Bikaner | Jul 7, 2026

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील प्रदेश कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री केशरलाल चौधरी की उ‌पस्थिति में महासमिति अधिवेशन संपन्न
राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का प्रदेश महासमिति अधिवेशन मानसरोवर, आबुरोड़ में हुआ। जिसमें बन्नाराम चौधरी (प्रदेशाध्यक्ष),धर्मेन्द्र गहलोत( मुख्य महामंत्री)आनंद पारीक (प्रदेश उप सभाध्यक्ष),गुलाबनाथ योगी(प्रदेश वरिष्ठ मंत्री) चुने जाने पर शिक्षकों ने खुशी जताई।
           इसके अलावा सभाध्यक्ष किशन लाल सारण जालोर, उपसभाध्यक्ष धुलीराम डांगी,कैलाशचन्द्र गौड,हरिराम कालावन्त,प्रभाराम चौधरी,कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नीरज शर्मा,जसवन्त सिंह नरूका,वरिष्ठ उपाध्यक्ष लच्छीराम गुर्जर,रिछपाल चारण, देरावर सिंह चौधरी,रामकिशन बेतुक,विक्रांत वैष्णव,इन्दुचंद सिरोहिया,रामनिवास साऊ,दिलीप भोजक,प्रदेश उपाध्यक्ष बालकृष्ण मीणा,ब्रजमोहन मीणा, जालाराम खीचड़,रुकमणाराम,वीरमाराम चौधरी,बनवारीलाल,कैलाश कड़वासरा,अशोक' सहारण,कोषाध्यक्ष डॉ. डॉ. विष्णु कुमार तैली,डॉ. रोशनदीप श्रीमाली,महिला उपाध्यक्ष दीपिका वर्मा,सुमनलता,जानकी आमेटा,पुष्पा घगैया,प्रभात दुबे, रामेश्वरी बिश्नोई,महिला मंत्री इन्द्रा विश्नोई,प्रीति गुर्जर,महामंत्री अशोक‌कुमार त्रिवेद्धी, शिशुपाल आर्य,सुरेश व्यास,जवाराराम,खेताराम माचरा, विजय आनंद गुप्ता, पुखराज नैन,राजूराम सारण,धमाराम सारण,अतिरिक्त महामंत्री जसाराम दिराठ,,भगवतसिंह चुण्डावत,रमेश रांगी, राम कुमार महिया, विनोद कुमार शर्मा,गिरीराज प्रसाद शर्मा,लिखिमाराम भांभु, जालाराम सियाग,देवी सिंह आंसू,कमल कुमार मीना,हरिराम सारण,किशोर कुमार संयुक्त महामंत्री आदि अनेक पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुए।
बीकानेर से जिलाध्यक्ष आनंद पारीक के नेतृत्व में सुभाष आचार्य,यतीश वर्मा,गोपाल पारीक,भंगा सिंह यादव,गुलाबनाथ योगी,राम कुमार,हरीश कुमार,पर्वत सिंह ओर रवींद्र ने भाग लिया।
            नवनिर्वाचित प्रदेश मुख्य महामंत्री ने कहा कि शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्य से मुक्त रखे बीना शिक्षा की गुणवता मैं कोई भी नवाचार नहीं हो सकेंगे। संगठन शिक्षको की सेवारत समस्याओं के प्रति सजग रहकर के कार्य करेगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील प्रदेश कार्यकारिणी के निर्विरोध निर्वाचन पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री केशरलाल चौधरी की उ‌पस्थिति में महासमिति अधिवेशन संपन्न राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील का प्रदेश महासमिति अधिवेशन मानसरोवर, आबुरोड़ में हुआ। जिसमें बन्नाराम चौधरी (प्रदेशाध्यक्ष),धर्मेन्द्र गहलोत( मुख्य महामंत्री)आनंद पारीक (प्रदेश उप सभाध्यक्ष),गुलाबनाथ योगी(प्रदेश वरिष्ठ मंत्री) चुने जाने पर शिक्षकों ने खुशी जताई। इसके अलावा सभाध्यक्ष किशन लाल सारण जालोर, उपसभाध्यक्ष धुलीराम डांगी,कैलाशचन्द्र गौड,हरिराम कालावन्त,प्रभाराम चौधरी,कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष नीरज शर्मा,जसवन्त सिंह नरूका,वरिष्ठ उपाध्यक्ष लच्छीराम गुर्जर,रिछपाल चारण, देरावर सिंह चौधरी,रामकिशन बेतुक,विक्रांत वैष्णव,इन्दुचंद सिरोहिया,रामनिवास साऊ,दिलीप भोजक,प्रदेश उपाध्यक्ष बालकृष्ण मीणा,ब्रजमोहन मीणा, जालाराम खीचड़,रुकमणाराम,वीरमाराम चौधरी,बनवारीलाल,कैलाश कड़वासरा,अशोक' सहारण,कोषाध्यक्ष डॉ. डॉ. विष्णु कुमार तैली,डॉ. रोशनदीप श्रीमाली,महिला उपाध्यक्ष दीपिका वर्मा,सुमनलता,जानकी आमेटा,पुष्पा घगैया,प्रभात दुबे, रामेश्वरी बिश्नोई,महिला मंत्री इन्द्रा विश्नोई,प्रीति गुर्जर,महामंत्री अशोक‌कुमार त्रिवेद्धी, शिशुपाल आर्य,सुरेश व्यास,जवाराराम,खेताराम माचरा, विजय आनंद गुप्ता, पुखराज नैन,राजूराम सारण,धमाराम सारण,अतिरिक्त महामंत्री जसाराम दिराठ,,भगवतसिंह चुण्डावत,रमेश रांगी, राम कुमार महिया, विनोद कुमार शर्मा,गिरीराज प्रसाद शर्मा,लिखिमाराम भांभु, जालाराम सियाग,देवी सिंह आंसू,कमल कुमार मीना,हरिराम सारण,किशोर कुमार संयुक्त महामंत्री आदि अनेक पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुए। बीकानेर से जिलाध्यक्ष आनंद पारीक के नेतृत्व में सुभाष आचार्य,यतीश वर्मा,गोपाल पारीक,भंगा सिंह यादव,गुलाबनाथ योगी,राम कुमार,हरीश कुमार,पर्वत सिंह ओर रवींद्र ने भाग लिया। नवनिर्वाचित प्रदेश मुख्य महामंत्री ने कहा कि शिक्षकों को गैर शैक्षिक कार्य से मुक्त रखे बीना शिक्षा की गुणवता मैं कोई भी नवाचार नहीं हो सकेंगे। संगठन शिक्षको की सेवारत समस्याओं के प्रति सजग रहकर के कार्य करेगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

Bikaner, Bikaner | Jul 7, 2026