Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
image
image
image
image
image

*आचार्य रामदयालजी महाराज की मंगलमय पधरावणी में उमड़ा श्रद्धा,आस्था एवं भक्ति का सैलाब* *स्टेशन चौराहे पर सर्व समाज ने की महाआरती, शोभायात्रा का भीलवाड़ावासियों ने किया भव्य स्वागत* *विश्व शांति कल्याण चातुर्मास के शुभारंभ पर आचार्य रामदयालजी महाराज ने दिया सेवा एवं भक्ति का संदेश* भीलवाड़ा :निलेश काठेड़ ( वरिष्ठ पत्रकार ) 19 जुलाई। धर्मनगरी भीलवाड़ा की पावनधरा पर रविवार सुबह उस समय श्रद्धा, आस्था एवं भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा जब अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के पीठाघीश्वर जगतगुरू आचार्य स्वामी श्रीरामदयालजी महाराज ‘‘विश्व शांति कल्याण’’ चातुर्मास करने के लिए पधारे। भीलवाड़ा में पांचवी बार चातुर्मास करने जा रहे पूज्य आचार्यश्री की चातुर्मासिक मंगलमय पधरावणी में शामिल होने के लिए हजारों श्रद्धालु उमड़े ओर पधरावणी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में पूज्य स्वामी रामचरणजी महाराज एवं आचार्य रामदयालजी महाराज के जयकारे गूंजायमान होते रहे ओर भीलवाड़ावासी आचार्यश्री के स्वागत अभिनंदन के लिए आतुर दिखे। विश्व शांति कल्याण चातुर्मास समिति के तत्वावधान में हो रहे चातुर्मास की मंगलमय पधरावणी के अवसर पर आचार्यश्री की स्टेशन चौराहा पहुंचने पर भावपूर्ण अगवानी की गई एवं शंखनाद करते हुए वैदिक मंत्रोच्चार से मंगलाचरण किया गया। सर्व समाज के श्रद्धालुओं द्वारा 108 थाली के साथ आचार्य श्रीरामदयालजी महाराज की महाआरती की गई तो माहौल भक्ति व श्रद्धा के भावों से ओतप्रोत हो गया। इसके बाद विधिवत रूप से भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई। स्टेशन चौराहे से माणिक्यनगर स्थित रामद्वारा तक निकाली गई भव्य शोभायात्रा में सबसे आगे हाथी, घोड़े, उंट के साथ छत्र चंवर व शाही लवाजमा रहा। शोभायात्रा में बैण्ड पर राम भक्ति के भावों से परिपूर्ण मधुर स्वर लहरियां गूंज रही थी तो भीलवाड़ा सहित देश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु नाचते गाते जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। शोभायात्रा में एक वाहन पर स्वामी रामचरणजी महाराज की छवि प्रदर्शित की गई थी। पूज्य आचार्य श्री रामदयालजी महाराज जिस वाहन में विराजमान थे उसमें कई संत भी साथ में थे। जगह-जगह श्रद्धालु आचार्यश्री पर पुष्पवर्षा कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए आतुर दिखे। शोभायात्रा मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा 108 स्वागत द्वार बनाए गए थे। महाकाल आरती की प्रस्तुति देने वाला दल भी शोभायात्रा का विशेष आकर्षण रहा। जबलपुर से आए बैण्ड की प्रस्तुति भी आकर्षण का केन्द्र रही। शोभायात्रा में रामस्नेही नर्सिंग केन्द्र के प्रशिक्षणार्थी, वेद विद्यालय के छात्र भी शामिल थे ओर हाथों में प्रेरणा संदेश लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। शोभायात्रा रेलवे स्टेशन रोड स्थित गजाधर मानसिंहका धर्मशाला से प्रारंभ होेकर सरकारी दरवाजा, गोल प्याउ, बालाजी मार्केट, सूचना केन्द्र चौराहा, गांधी बाजार, भीमगंज थाना चौराहा, माणिक्यनगर आदि मुख्य मार्गो से होते हुए रामद्वारा पहुंच सम्पन्न हुई। करीब तीन घंटे चली शोभायात्रा की विशालता एवं भव्यता का अंदाज इससे लगाया जा सकता है कि जब शोभायात्रा का अग्र छोर सूचना केन्द्र चौराहा पहुंचा तो अंतिम छोर स्टेशन चौराहे पर ही मौजूद था। शोभायात्रा सम्पन्न होने पर आचार्यश्री ने अभिजीत मुहूर्त में रामद्वारा धाम भीलवाड़ा में चातुर्मासिक मंगल प्रवेश किया ओर मंगलाचरण के माध्यम से श्रद्धालुओं को धर्म संदेश प्रदान किया। आचार्यश्री रामदयालजी महाराज ने कहा कि स्वामी रामचरणजी महाराज की तपोभूमि भीलवाड़ा की धरती पर ये पांचवा चातुर्मास चार चातुर्मास की तपस्या का परिणाम है। चातुर्मास मर्यादा ओर भक्ति का काल होकर आत्म आनंद की अनुभूति करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि विश्व शांति कल्याण चातुर्मास दुनिया के लिए शांति एवं सद्भाव का संदेश लाएगा। स्वामी रामचरणजी महाराज के प्रताप से विश्व में जो अशांति चल रही है वह भी जल्द समाप्त हो जाएगी। पूरा विश्व भारत से शांति की आशा रखता है। हम कामना करेंगे कि भारत राष्ट्र आतंकवाद, भ्रष्टाचार एवं विकृतियों से मुक्त होकर भक्तियुक्त बनकर मानवता की रक्षा करे। जो व्यवहार हमे पसंद नहीं उसे दूसरों के साथ भी नहीं करना चाहिए। विकृति परिवार, समाज एवं राष्ट्र के लिए नुकसानदायक है ओर संस्कृति हमेशा लाभदायक होती है। उन्होंने बनेड़ा रामद्वारा की चर्चा करते हुए कहा कि जहां स्वामी रामचरणजी महाराज के कदम पड़े वह तीर्थभूमि हो जाती है। बनेड़ा रामद्धारा पुनः भव्यता को प्राप्त करे ओर तीर्थभूमि बने तो ये चातुर्मास सफल हो जाएगा। समारोह में संत चेतनरामजी उदयपुर, संत अनंतरामजी बड़ीसादड़ी, संत दिग्विजयरामजी चित्तौड़गढ़, संत भागीरथरामजी दादूपंथ, संत देवऋषि बर, संत मनोरथरामजी आलोट,संत रामनारायणजी देवास, बाल संत पुनीतरामजी, महन्त सागरदासजी हमीरगढ़, कबीरपंथी मायादेवी उज्जैन ने भी मंगलभाव व्यक्त किए। रामस्नेही संप्रदाय के कार्यवाहक भंडारी संत श्री जगवल्लभ राम जी,बड़े साध नरपत राम जी उदयपुर,उनके शिष्य संत राम जी, रामस्नेही संप्रदाय के वरिष्ठ संत श्री गुरमुख राम जी,ताल के संत श्री हर्ष राम जी,रामस्नेही संप्रदाय के भेख भंडारी शंभू राम जी के शिष्य सेवा राम जी ,संत श्री रामसुमिरन जी देवास, संत श्री मुमुक्ष राम जी आमेट सहित साठ संतो ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई स्वरूपा महिला मण्डल द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। स्वस्ति वाचन 11 विद्धानों ने किया। आचार्यश्री रामदयालजी महाराज ने विश्व शांति कल्याण चातुर्मास के प्रतीक चिन्ह का भी विमोचन किया। मंगलाचरण सम्पन्न होने पर चातुर्मास आयोजक अजमेरा,ईनाणी एवं गगरानी परिवार के सदस्यों ने आचार्यश्री की आरती की। शोभायात्रा एवं कार्यक्रम में सांसद दामोदर अग्रवाल, विधायक अशोक कोठारी, पूर्व विधायक विट्ठलशंकर अवस्थी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मंगलाचरण कार्यक्रम का संचालन पंडित अशोक व्यास ने किया। मंगलमय पधरावणी आयोजन में शामिल होने के लिए अहमदाबाद से श्याम ईनाणी, गिरिराज कोठारी सहित शाहपुरा, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, बनेड़ा, इन्दौर,केकड़ी, मालपुरा, कपासन, घोसुण्डा, जामनगर,बड़ौदा,सूरत सहित गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र आदि स्थानों से रामस्नेही श्रद्धालु पहुंचे थे। *भीलवाड़ा की धरा पर सनातन एवं जैन संस्कृति का संगम* आचार्यश्री ने कहा कि भीलवाड़ा में हुआ स्वागत यहां के लोगों की आस्था एवं श्रद्धा के हस्ताक्षर है। पूरा भीलवाड़ा भक्तिमय दिख रहा है। उन्होंने भीलवाड़ा के शांतिभवन में जैन संतों के चातुर्मासिक मंगलप्रवेश की चर्चा करते हुए कहा कि यहां की पावन धरा पर आज विराट सनातन संस्कृति एवं अहिंसा परमोधर्म आधारित जैन संस्कृति का भी संगम हुआ है। भीलवाड़ा की धरती पर चातुर्मासकाल में संतों की बहार है ओर सभी को धर्म लाभ प्राप्त होने वाला है। *शोभायात्रा मार्ग में सजाई सतरंगी रंगोली, ड्रोन से पुष्पवर्षा* शोभायात्रा में विशेष आकर्षण रंगोली सजावट भी रही। शोभायात्रा में आगे चल रहे कलाकार मार्ग में हाथोहाथ सतरंगी रंगोली तैयार करते रहे जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र रही। रंगोली के माध्यम से स्वागत एवं अभिनंदन के संदेश दिए जाते रहे। शोभायात्रा में शामिल आचार्यश्री एवं श्रद्धालुओं पर ड्रोन से भी पुष्पवर्षा की गई। शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह शहरवासी भी आचार्यश्री ओर संतों पर पुष्पवर्षा करते रहे। *स्वागत के लिए भीलवाड़ावासियों का हमेशा ऋणी रहूंगा* आचार्य श्रीरामदयालजी महाराज ने मंगलमय पधरावणी के अवसर पर हुए एतिहासिक भव्य स्वागत की चर्चा करते हुए कहा कि भीलवाड़ा आस्था, श्रद्धा ओर निष्ठावान भक्तों ओर ज्ञानियों की धरती है। यहां स्वागत में जो पलक पावड़े बिछाए गए उनके लिए हमेशा ऋणी रहूंगा। कभी भीलों का वाड़ा होने वाला भीलवाड़ा भक्तिवाड़ा बन जाएगा ये कौन जानता था। भीलवाड़ा धर्म भक्ति से लेकर उद्योग, मानव सेवा हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। *चातुर्मास आयोजक परिवारों की भक्ति भावना की सराहना* आचार्य रामदयालजी महाराज ने चातुर्मास का लाभ ले रहे परिवारों की भक्ति भावना की सराहना करते हुए उनके प्रति मंगलभाव व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अशोकजी अजमेरा एवं परिवार, मुरलीजी ईनाणी एवं परिवार एवं शिवजी गगरानी एवं परिवार ने इस चातुर्मास का आयोजक बनकर भीलवाड़ावासियों को धर्म लाभ प्राप्त करने का सुअवसर दिया है। ये तीनों परिवार तीन माह के चातुर्मास के आधार स्तम्भ है। *चातुर्मास में होंगे प्रभु भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न आयोजन* चातुर्मास में आचार्यश्री रामदयालजी महाराज के सानिध्य में प्रतिदिन सुबह 5 से 6 बजे तक रामधुनी के साथ सुबह 8 से 8.30 बजे तक वाणीजी का पाठ होगा। प्रवचन प्रतिदिन सुबह 8.30 से 9.30 बजे तक होंगे। सूर्यास्त के समय संध्या आरती होगी। गुरू पूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई को मनाया जाएगा। चातुर्मास में 13 से 20 सितम्बर तक पूज्य वाणीजी प्रवचन सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक एवं भागवत ज्ञान महोत्सव दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक मनाया जाएगा। आचार्यश्री अवतरण महोत्सव पर आध्यात्मिक कार्यक्रम 25 सितम्बर रात 8 बजे होगा एवं आचार्यश्री अवतरण आनंदोत्सव 26 सितम्बर को सुबह 8.30 बजे से मनाया जाएगा। पंचमी गोटकाजी की शोभायात्रा 15 अक्टूबर को निकाली जाएगी एवं चातुर्मास सम्पन्न 22 अक्टूबर को होगा।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 19, 2026

MORE NEWS

पुलिस महानिदेशक  राजीव कुमार शर्मा ने गोद लिए सांगानेर थाने का किया निरीक्षण

पूर्व निरीक्षण में दिए निर्देशों की प्रगति जांची
लंबित प्रकरणों पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश 

- अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और जनसेवा को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश

जयपुर:कमलेश आमेटा, 20 जुलाई                                    राजस्थान पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा ने गोद लिए सांगानेर पुलिस थाने का सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों की अनुपालना एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थाना परिसर, रिकॉर्ड संधारण, अपराध अनुसंधान, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, जनसुनवाई व्यवस्था तथा पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं के क्रियान्वयन का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को उत्कृष्ट थाना की अवधारणा के अनुरूप कार्यों को और गति देने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल, उप महानिरीक्षक पुलिस  कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त  पारस जैन एवं सहायक पुलिस आयुक्त  हरिशंकर शर्मा उपस्थित रहे। पुलिस महानिदेशक  शर्मा ने थाना परिसर का निरीक्षण करने के बाद अनुसंधान अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि थाना पुलिस का सबसे महत्वपूर्ण चेहरा होता है। यहां की कार्यप्रणाली में गुणवत्ता, पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्धता का समावेश होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे न्यायिक प्रक्रिया मजबूत हो और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। 

- ये निर्देश भी दिए

श्री शर्मा ने केस ऑफिसर योजना के अंतर्गत चिन्हित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने, महिला अत्याचार से संबंधित मामलों का निर्धारित समय-सीमा में अनुसंधान पूर्ण कर प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को विशेष अभियान चलाकर समाप्त करने के निर्देश दिए।

पुलिस महानिदेशक श्री शर्मा ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दुर्घटना संभावित हॉटस्पॉट चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कमजोर वर्ग से जुड़े अपराधों की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने, पुलिस सत्यापन समयबद्ध रूप से पूर्ण करने और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

- सामुदायिक पुलिसिंग को बनाए अधिक प्रभावी

श्री शर्मा ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। बीट अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से सार्वजनिक स्थानों पर बैठकें कर आमजन को नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस की विभिन्न जनहितकारी सेवाओं के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने, अनुशासन बनाए रखने तथा आमजन के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार को पुलिसिंग का मूल आधार बताया।

- सुधार कार्यों पर की सराहना

शर्मा ने थाना परिसर में अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, स्वच्छता, कार्यालय व्यवस्थाओं तथा आमजन की सहज पहुंच के लिए किए गए सुधार कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन्हें और अधिक सुदृढ़ बनाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी ‘उत्कृष्ट थाना मार्गदर्शिका‘ के सभी मानकों को समयबद्ध रूप से लागू कर सांगानेर थाने को प्रदेश के आदर्श थानों में विकसित किया जाए। थानाधिकारी श्री लिखमाराम एवं थाना स्टाफ द्वारा पूर्व में प्राप्त निर्देशों पर थाने के बेहतर रख-रखाव एवं आमजन को पुलिस की सहज सुलभता में किए सुधारों के बारे में जानकारी दी। 

उल्लेखनीय है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस-2025 के तहत 10 वर्ष से अधिक सेवा अनुभव वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों द्वारा एक-एक पुलिस थाना गोद लेकर उसका मार्गदर्शन एवं नियमित पर्यवेक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक ने सांगानेर थाना गोद लिया है। उन्होंने 22 जून को किए गए प्रथम निरीक्षण में आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश दिए थे। सोमवार को पुनः निरीक्षण कर उन निर्देशों की अनुपालना की समीक्षा की तथा सुधार कार्यों को और अधिक गति देने के निर्देश प्रदान किए। 
---

पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने गोद लिए सांगानेर थाने का किया निरीक्षण पूर्व निरीक्षण में दिए निर्देशों की प्रगति जांची लंबित प्रकरणों पर विशेष अभियान चलाने के निर्देश - अपराध नियंत्रण, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और जनसेवा को और प्रभावी बनाने के दिए निर्देश जयपुर:कमलेश आमेटा, 20 जुलाई राजस्थान पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा ने गोद लिए सांगानेर पुलिस थाने का सोमवार को निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्व में दिए गए निर्देशों की अनुपालना एवं प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने थाना परिसर, रिकॉर्ड संधारण, अपराध अनुसंधान, लंबित प्रकरणों के निस्तारण, जनसुनवाई व्यवस्था तथा पुलिस मुख्यालय की प्राथमिकताओं के क्रियान्वयन का अवलोकन करते हुए अधिकारियों को उत्कृष्ट थाना की अवधारणा के अनुरूप कार्यों को और गति देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस आयुक्त जयपुर सचिन मित्तल, उप महानिरीक्षक पुलिस कुंवर राष्ट्रदीप, पुलिस उपायुक्त (पूर्व) रंजीता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पारस जैन एवं सहायक पुलिस आयुक्त हरिशंकर शर्मा उपस्थित रहे। पुलिस महानिदेशक शर्मा ने थाना परिसर का निरीक्षण करने के बाद अनुसंधान अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों की बैठक लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि थाना पुलिस का सबसे महत्वपूर्ण चेहरा होता है। यहां की कार्यप्रणाली में गुणवत्ता, पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्धता का समावेश होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए, जिससे न्यायिक प्रक्रिया मजबूत हो और पीड़ितों को समय पर न्याय मिल सके। - ये निर्देश भी दिए श्री शर्मा ने केस ऑफिसर योजना के अंतर्गत चिन्हित प्रकरणों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए न्यायालय में प्रभावी पैरवी सुनिश्चित करने, महिला अत्याचार से संबंधित मामलों का निर्धारित समय-सीमा में अनुसंधान पूर्ण कर प्राथमिकता से निस्तारण करने तथा एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों को विशेष अभियान चलाकर समाप्त करने के निर्देश दिए। पुलिस महानिदेशक श्री शर्मा ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए दुर्घटना संभावित हॉटस्पॉट चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कमजोर वर्ग से जुड़े अपराधों की रोकथाम पर विशेष ध्यान देने, पुलिस सत्यापन समयबद्ध रूप से पूर्ण करने और कानून-व्यवस्था से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। - सामुदायिक पुलिसिंग को बनाए अधिक प्रभावी श्री शर्मा ने कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। बीट अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से सार्वजनिक स्थानों पर बैठकें कर आमजन को नए आपराधिक कानूनों, साइबर अपराधों से बचाव तथा पुलिस की विभिन्न जनहितकारी सेवाओं के बारे में जागरूक किया जाए। उन्होंने पुलिस की विजिबिलिटी बढ़ाने, अनुशासन बनाए रखने तथा आमजन के साथ संवेदनशील और सम्मानजनक व्यवहार को पुलिसिंग का मूल आधार बताया। - सुधार कार्यों पर की सराहना शर्मा ने थाना परिसर में अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, स्वच्छता, कार्यालय व्यवस्थाओं तथा आमजन की सहज पहुंच के लिए किए गए सुधार कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इन्हें और अधिक सुदृढ़ बनाए। उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी ‘उत्कृष्ट थाना मार्गदर्शिका‘ के सभी मानकों को समयबद्ध रूप से लागू कर सांगानेर थाने को प्रदेश के आदर्श थानों में विकसित किया जाए। थानाधिकारी श्री लिखमाराम एवं थाना स्टाफ द्वारा पूर्व में प्राप्त निर्देशों पर थाने के बेहतर रख-रखाव एवं आमजन को पुलिस की सहज सुलभता में किए सुधारों के बारे में जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस-2025 के तहत 10 वर्ष से अधिक सेवा अनुभव वाले वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों द्वारा एक-एक पुलिस थाना गोद लेकर उसका मार्गदर्शन एवं नियमित पर्यवेक्षण किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस महानिदेशक ने सांगानेर थाना गोद लिया है। उन्होंने 22 जून को किए गए प्रथम निरीक्षण में आवश्यक सुधार संबंधी निर्देश दिए थे। सोमवार को पुनः निरीक्षण कर उन निर्देशों की अनुपालना की समीक्षा की तथा सुधार कार्यों को और अधिक गति देने के निर्देश प्रदान किए। ---

Bhilwara, Bhilwara | Jul 20, 2026

*संसार को बनाने वाले को चाहा तो अखण्ड सुख की प्राप्ति होगी- आचार्य रामदयालजी महाराज* 

 *रामद्वारा धाम में दैनिक चातुर्मासिक सत्संग प्रारंभ, कल से समय सुबह 9 से 10 बजे तक रहेगा* 

भीलवाड़ा: निलेश काठेड़ ( वरिष्ठ पत्रकार ):20 जुलाई                जीवन में निष्काम भाव से किए गए कर्म ओर साधना ही सार्थक होती है। कामना ही जीवन में दुःख का सबसे बड़ा कारण होती है। रामजी ओर सद्गुरू की कृपा हो जाए ओर हम संसार की बजाय संसार बनाने वाले को चाहने लग जाए तो सारे दुःखो से मुक्ति मिलकर अखण्ड सुख की प्राप्ति होगी। ये विचार अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के पीठाघीश्वर जगतगुरू आचार्य स्वामी श्रीरामदयालजी महाराज ने सोमवार को ‘‘विश्व शांति कल्याण’’ चातुर्मास के तहत दैनिक सत्संग का प्रारंभ करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने भीलवाड़ावासियों की श्रद्धा एवं भक्ति की सराहना करते हुए कहा कि सौभाग्यशाली होने से ही ये पांचवा चातुर्मास प्राप्त हुआ है। चातुर्मास में ऐसी साधना करनी है कि जीवन सत्यम शिवम सुन्दरम बन जाए। ये चातुर्मास परिवार व समाज को राम ओर राष्ट्रभक्ति का संदेश देने वाला सिद्ध हो ऐसी मंगलकामना है। वह भाग्यशाली होते है जिन्हें चातुर्मास में सत्संग का लाभ प्राप्त होता है।
 आचार्यश्री ने सेवा भावना का महत्व समझाते हुए कहा कि हमारी सेवा संसार, सत्ता व पद प्रतिष्ठा प्राप्ति के लिए नहीं होकर परमात्मा को पाने के लिए होनी चाहिए। हमे कामना करनी चाहिए कि परमात्मा की कृपा मिले व उसका दीदार हो सके। उन्होंने कहा कि जीवन में चिंतन के धरातल पर चार तत्व जवाबदारी, जिम्मेदारी, समझदारी ओर ईमानदारी सदा हमारे पास रहने पर सारी समस्याओं का स्वत समाधान हो जाएगा।
 आचार्यश्री ने बताया कि चातुर्मास में दैनिक सत्संग का समय सुबह 8.30 से 9.30 बजे की बजाए श्रद्धालुओं की भावनाओं के अनुरूप मंगलवार से सुबह 9 :00से 10: 00बजे तक रहेगा। प्रवचन के विश्राम पर डाड परिवार *राम राम सा* के सदस्यों द्वारा आचार्यश्री रामदयालजी महाराज की आरती की गई। सत्संग में भीलवाड़ा सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

 *चातुर्मास में होंगे प्रभु भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न आयोजन* 

चातुर्मास में आचार्यश्री रामदयालजी महाराज के सानिध्य में प्रतिदिन सुबह 5 से 6  बजे तक रामधुनी के साथ सुबह  8.30 से 9: 00 बजे तक वाणीजी का पाठ होगा। प्रवचन प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक होंगे।
 सूर्यास्त के समय संध्या आरती होगी। गुरू पूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई को मनाया जाएगा। 
चातुर्मास में 13 से 20 सितम्बर तक पूज्य वाणीजी प्रवचन सप्ताह में सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक एवं भागवत ज्ञान महोत्सव दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक मनाया जाएगा। आचार्यश्री अवतरण महोत्सव पर आध्यात्मिक कार्यक्रम 25 सितम्बर रात 8:00 बजे से होगा एवं आचार्यश्री अवतरण आनंदोत्सव 26 सितम्बर को सुबह 8:30 बजे से मनाया जाएगा। पंचमी गोटका जी की शोभायात्रा 15 अक्टूबर को निकाली जाएगी एवं चातुर्मास सम्पन्न 22 अक्टूबर को होगा।

*संसार को बनाने वाले को चाहा तो अखण्ड सुख की प्राप्ति होगी- आचार्य रामदयालजी महाराज* *रामद्वारा धाम में दैनिक चातुर्मासिक सत्संग प्रारंभ, कल से समय सुबह 9 से 10 बजे तक रहेगा* भीलवाड़ा: निलेश काठेड़ ( वरिष्ठ पत्रकार ):20 जुलाई जीवन में निष्काम भाव से किए गए कर्म ओर साधना ही सार्थक होती है। कामना ही जीवन में दुःख का सबसे बड़ा कारण होती है। रामजी ओर सद्गुरू की कृपा हो जाए ओर हम संसार की बजाय संसार बनाने वाले को चाहने लग जाए तो सारे दुःखो से मुक्ति मिलकर अखण्ड सुख की प्राप्ति होगी। ये विचार अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय शाहपुरा के पीठाघीश्वर जगतगुरू आचार्य स्वामी श्रीरामदयालजी महाराज ने सोमवार को ‘‘विश्व शांति कल्याण’’ चातुर्मास के तहत दैनिक सत्संग का प्रारंभ करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने भीलवाड़ावासियों की श्रद्धा एवं भक्ति की सराहना करते हुए कहा कि सौभाग्यशाली होने से ही ये पांचवा चातुर्मास प्राप्त हुआ है। चातुर्मास में ऐसी साधना करनी है कि जीवन सत्यम शिवम सुन्दरम बन जाए। ये चातुर्मास परिवार व समाज को राम ओर राष्ट्रभक्ति का संदेश देने वाला सिद्ध हो ऐसी मंगलकामना है। वह भाग्यशाली होते है जिन्हें चातुर्मास में सत्संग का लाभ प्राप्त होता है। आचार्यश्री ने सेवा भावना का महत्व समझाते हुए कहा कि हमारी सेवा संसार, सत्ता व पद प्रतिष्ठा प्राप्ति के लिए नहीं होकर परमात्मा को पाने के लिए होनी चाहिए। हमे कामना करनी चाहिए कि परमात्मा की कृपा मिले व उसका दीदार हो सके। उन्होंने कहा कि जीवन में चिंतन के धरातल पर चार तत्व जवाबदारी, जिम्मेदारी, समझदारी ओर ईमानदारी सदा हमारे पास रहने पर सारी समस्याओं का स्वत समाधान हो जाएगा। आचार्यश्री ने बताया कि चातुर्मास में दैनिक सत्संग का समय सुबह 8.30 से 9.30 बजे की बजाए श्रद्धालुओं की भावनाओं के अनुरूप मंगलवार से सुबह 9 :00से 10: 00बजे तक रहेगा। प्रवचन के विश्राम पर डाड परिवार *राम राम सा* के सदस्यों द्वारा आचार्यश्री रामदयालजी महाराज की आरती की गई। सत्संग में भीलवाड़ा सहित विभिन्न स्थानों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। *चातुर्मास में होंगे प्रभु भक्ति से ओतप्रोत विभिन्न आयोजन* चातुर्मास में आचार्यश्री रामदयालजी महाराज के सानिध्य में प्रतिदिन सुबह 5 से 6 बजे तक रामधुनी के साथ सुबह 8.30 से 9: 00 बजे तक वाणीजी का पाठ होगा। प्रवचन प्रतिदिन सुबह 9 से 10 बजे तक होंगे। सूर्यास्त के समय संध्या आरती होगी। गुरू पूर्णिमा महोत्सव 29 जुलाई को मनाया जाएगा। चातुर्मास में 13 से 20 सितम्बर तक पूज्य वाणीजी प्रवचन सप्ताह में सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक एवं भागवत ज्ञान महोत्सव दोपहर 2:00 से शाम 5:00 बजे तक मनाया जाएगा। आचार्यश्री अवतरण महोत्सव पर आध्यात्मिक कार्यक्रम 25 सितम्बर रात 8:00 बजे से होगा एवं आचार्यश्री अवतरण आनंदोत्सव 26 सितम्बर को सुबह 8:30 बजे से मनाया जाएगा। पंचमी गोटका जी की शोभायात्रा 15 अक्टूबर को निकाली जाएगी एवं चातुर्मास सम्पन्न 22 अक्टूबर को होगा।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 20, 2026

गोकुल डेयरी (ब्रांड दूधवाला) ने प्लांट परिसर में अपना 22वां स्थापना दिवस मनाया "                                                                       भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल                                                        गोकुल डेयरी (ब्रांड दूधवाला) ने प्लांट परिसर में अपना 22वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर गोकुल डेयरी चैयरमैन, मुख्य सलाहकार, प्रबंध संचालक, जनरल मैनेजर, परिवारजन, समस्त कर्मचारी एवम मुख्य अतिथी एल के जैन (पुर्व प्रबंध संचालक भीलवाडा सरस डेयरी) उपस्थित रहे।

कार्यकम में प्रबंध संचालक अशोक चौबे ने बताया कि जिले के 11000 पशु पालको को गोकुल डेयरी उचित मुल्य के साथ साथ मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना के तहत 5रू प्रति लीटर एवम् अतिरिक्त प्रोत्साहन राशी अपने मद से दे रही है। डेयरी आने वाले सालो में 50000 लीटर प्रतिदिन दुध खरीद एवम् विकय के लक्ष्य के हिसाब से काम करेगी।

मुख्य सलाहकार मुरलीधर व्यास ने सभी कर्मचारीयो को आश्वस्त किया कि डेयरी हर साल वेतन भतो में बढोतरी के साथ आपके परिवार की आर्थिक एवम सामाजिक सुरक्षा के लिये भी काम करेगी।

मुख्य अतिथी एल के जैन ने सभी कर्मचारीयो को गुणात्मक काम करने के लिये प्रोत्साहित किया एवम् भविष्य में दूध एवम् दूध उत्पाद की नयी श्रृंखला शुरू करने की बात कही।

कार्यक्रम के अन्त में जनरल मैनेजर अमित व्यास ने सभी का आभार प्रकट करते हुये जिले एवम् जिले के आस पास के एरिया में ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओ का जोडने का संकल्प किया।

गोकुल डेयरी (ब्रांड दूधवाला) ने प्लांट परिसर में अपना 22वां स्थापना दिवस मनाया " भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल गोकुल डेयरी (ब्रांड दूधवाला) ने प्लांट परिसर में अपना 22वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर गोकुल डेयरी चैयरमैन, मुख्य सलाहकार, प्रबंध संचालक, जनरल मैनेजर, परिवारजन, समस्त कर्मचारी एवम मुख्य अतिथी एल के जैन (पुर्व प्रबंध संचालक भीलवाडा सरस डेयरी) उपस्थित रहे। कार्यकम में प्रबंध संचालक अशोक चौबे ने बताया कि जिले के 11000 पशु पालको को गोकुल डेयरी उचित मुल्य के साथ साथ मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना के तहत 5रू प्रति लीटर एवम् अतिरिक्त प्रोत्साहन राशी अपने मद से दे रही है। डेयरी आने वाले सालो में 50000 लीटर प्रतिदिन दुध खरीद एवम् विकय के लक्ष्य के हिसाब से काम करेगी। मुख्य सलाहकार मुरलीधर व्यास ने सभी कर्मचारीयो को आश्वस्त किया कि डेयरी हर साल वेतन भतो में बढोतरी के साथ आपके परिवार की आर्थिक एवम सामाजिक सुरक्षा के लिये भी काम करेगी। मुख्य अतिथी एल के जैन ने सभी कर्मचारीयो को गुणात्मक काम करने के लिये प्रोत्साहित किया एवम् भविष्य में दूध एवम् दूध उत्पाद की नयी श्रृंखला शुरू करने की बात कही। कार्यक्रम के अन्त में जनरल मैनेजर अमित व्यास ने सभी का आभार प्रकट करते हुये जिले एवम् जिले के आस पास के एरिया में ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओ का जोडने का संकल्प किया।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 20, 2026

*बड़लियास पुलिस की बड़ी कार्रवाई*

आकोला (रमेश चंद डाड) बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 39.800 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान क्रेटा कार (RJ14 VC6018) एवं मोटरसाइकिल (RJ51 SC1355) भी जब्त की गई। जीवा का खेड़ा चौराहे के पास दो प्लास्टिक कट्टों में डोडा चूरा बरामद हुआ, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।

यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक  सागर (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  राजेश आर्य (RPS) एवं वृताधिकारी मांडलगढ़  योगेश शर्मा (RPS) के सुपरविजन में की गई। टीम का नेतृत्व थानाधिकारी बड़लियास जसवंत सिंह ने किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

*बड़लियास पुलिस की बड़ी कार्रवाई* आकोला (रमेश चंद डाड) बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 39.800 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान क्रेटा कार (RJ14 VC6018) एवं मोटरसाइकिल (RJ51 SC1355) भी जब्त की गई। जीवा का खेड़ा चौराहे के पास दो प्लास्टिक कट्टों में डोडा चूरा बरामद हुआ, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक सागर (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य (RPS) एवं वृताधिकारी मांडलगढ़ योगेश शर्मा (RPS) के सुपरविजन में की गई। टीम का नेतृत्व थानाधिकारी बड़लियास जसवंत सिंह ने किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 20, 2026

समय पर सरकारी उपचार बना वरदान, मायूस परिवार के चेहरे पर फिर से लौटी मुस्कान,
राजकीय जिला चिकित्सालय में हिरम का सुरक्षित हुआ जटिल प्रसव, विशेषज्ञ टीम ने करवाया सिजेरियन

निःशुल्क सिजेरियन से मां और नन्ही परी दोनों सुरक्षित, परिवार ने जताया आभार

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल ,20 जुलाई                                           महात्मा गांधी राजकीय जिला चिकित्सालय में भीलवाड़ा निवासी हिरम रंगरेज पत्नी वसीम को जिला चिकित्सालय में निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण सिजेरियन प्रसव सुविधा का लाभ मिला। समय पर चिकित्सकीय हस्तक्षेप से जटिल प्रसव को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया और हिरम ने एक स्वस्थ कन्या को जन्म दिया। वर्तमान में मां और नवजात दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं।

अधीक्षक, महात्मा गांधी राजकीय जिला चिकित्सालय डाॅ. अरूण गौड़ ने बताया कि हिरम की प्रसव तिथि निकल चुकी थी तथा बच्चेदानी का मुंह नहीं खुलने के कारण स्थिति जटिल हो गई थी। जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आवश्यक जांचें कर तत्काल सिजेरियन ऑपरेशन का निर्णय लिया। अनुभवी चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की टीम ने हिरम का सफल ऑपरेशन कर सुरक्षित प्रसव कराया।

डिलीवरी को लेकर हिरम और उसके परिजन काफी चिंतित थे। उन्हें आशंका थी कि जटिल स्थिति में उपचार कहां मिलेगा। ऐसे समय में जिला चिकित्सालय के अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने न केवल उचित परामर्श दिया, बल्कि आत्मीय व्यवहार और गुणवत्तापूर्ण उपचार से उनका विश्वास भी मजबूत किया। परिणामस्वरूप सुरक्षित वातावरण में सफल सिजेरियन ऑपरेशन संपन्न हुआ।

स्वस्थ मां और नवजात को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर परिवार के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। हिरम और उसके परिजनों ने जिला चिकित्सालय की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों एवं स्टाफ के समर्पण की सराहना करते हुए अस्पताल प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राजकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध कराई जा रही निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं जरूरतमंद और गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के  मुख्यमंत्री  भजन लाल शर्मा के प्रति भी धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

समय पर सरकारी उपचार बना वरदान, मायूस परिवार के चेहरे पर फिर से लौटी मुस्कान, राजकीय जिला चिकित्सालय में हिरम का सुरक्षित हुआ जटिल प्रसव, विशेषज्ञ टीम ने करवाया सिजेरियन निःशुल्क सिजेरियन से मां और नन्ही परी दोनों सुरक्षित, परिवार ने जताया आभार भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल ,20 जुलाई महात्मा गांधी राजकीय जिला चिकित्सालय में भीलवाड़ा निवासी हिरम रंगरेज पत्नी वसीम को जिला चिकित्सालय में निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण सिजेरियन प्रसव सुविधा का लाभ मिला। समय पर चिकित्सकीय हस्तक्षेप से जटिल प्रसव को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया और हिरम ने एक स्वस्थ कन्या को जन्म दिया। वर्तमान में मां और नवजात दोनों पूर्णतः स्वस्थ हैं। अधीक्षक, महात्मा गांधी राजकीय जिला चिकित्सालय डाॅ. अरूण गौड़ ने बताया कि हिरम की प्रसव तिथि निकल चुकी थी तथा बच्चेदानी का मुंह नहीं खुलने के कारण स्थिति जटिल हो गई थी। जिला चिकित्सालय के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने आवश्यक जांचें कर तत्काल सिजेरियन ऑपरेशन का निर्णय लिया। अनुभवी चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ की टीम ने हिरम का सफल ऑपरेशन कर सुरक्षित प्रसव कराया। डिलीवरी को लेकर हिरम और उसके परिजन काफी चिंतित थे। उन्हें आशंका थी कि जटिल स्थिति में उपचार कहां मिलेगा। ऐसे समय में जिला चिकित्सालय के अस्पताल प्रशासन, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ ने न केवल उचित परामर्श दिया, बल्कि आत्मीय व्यवहार और गुणवत्तापूर्ण उपचार से उनका विश्वास भी मजबूत किया। परिणामस्वरूप सुरक्षित वातावरण में सफल सिजेरियन ऑपरेशन संपन्न हुआ। स्वस्थ मां और नवजात को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर परिवार के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। हिरम और उसके परिजनों ने जिला चिकित्सालय की उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकों एवं स्टाफ के समर्पण की सराहना करते हुए अस्पताल प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा राजकीय चिकित्सालयों में उपलब्ध कराई जा रही निशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं जरूरतमंद और गरीब परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। इसके लिए उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के प्रति भी धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Bhilwara, Bhilwara | Jul 20, 2026