*बड़लियास पुलिस की बड़ी कार्रवाई*
आकोला (रमेश चंद डाड) बड़लियास थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 39.800 किलोग्राम डोडा चूरा जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान क्रेटा कार (RJ14 VC6018) एवं मोटरसाइकिल (RJ51 SC1355) भी जब्त की गई। जीवा का खेड़ा चौराहे के पास दो प्लास्टिक कट्टों में डोडा चूरा बरामद हुआ, जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक सागर (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य (RPS) एवं वृताधिकारी मांडलगढ़ योगेश शर्मा (RPS) के सुपरविजन में की गई। टीम का नेतृत्व थानाधिकारी बड़लियास जसवंत सिंह ने किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।