गोकुल डेयरी (ब्रांड दूधवाला) ने प्लांट परिसर में अपना 22वां स्थापना दिवस मनाया " भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल गोकुल डेयरी (ब्रांड दूधवाला) ने प्लांट परिसर में अपना 22वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर गोकुल डेयरी चैयरमैन, मुख्य सलाहकार, प्रबंध संचालक, जनरल मैनेजर, परिवारजन, समस्त कर्मचारी एवम मुख्य अतिथी एल के जैन (पुर्व प्रबंध संचालक भीलवाडा सरस डेयरी) उपस्थित रहे।
कार्यकम में प्रबंध संचालक अशोक चौबे ने बताया कि जिले के 11000 पशु पालको को गोकुल डेयरी उचित मुल्य के साथ साथ मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना के तहत 5रू प्रति लीटर एवम् अतिरिक्त प्रोत्साहन राशी अपने मद से दे रही है। डेयरी आने वाले सालो में 50000 लीटर प्रतिदिन दुध खरीद एवम् विकय के लक्ष्य के हिसाब से काम करेगी।
मुख्य सलाहकार मुरलीधर व्यास ने सभी कर्मचारीयो को आश्वस्त किया कि डेयरी हर साल वेतन भतो में बढोतरी के साथ आपके परिवार की आर्थिक एवम सामाजिक सुरक्षा के लिये भी काम करेगी।
मुख्य अतिथी एल के जैन ने सभी कर्मचारीयो को गुणात्मक काम करने के लिये प्रोत्साहित किया एवम् भविष्य में दूध एवम् दूध उत्पाद की नयी श्रृंखला शुरू करने की बात कही।
कार्यक्रम के अन्त में जनरल मैनेजर अमित व्यास ने सभी का आभार प्रकट करते हुये जिले एवम् जिले के आस पास के एरिया में ज्यादा से ज्यादा उपभोक्ताओ का जोडने का संकल्प किया।