बटियागढ़: बिनती गांव में लावारिस हालत में मिली 4 साल की बच्ची, ग्रामीणों ने खोजबीन कर परिवार को किया सुपुर्द
सोमवार दोपहर बिनती गांव में चार साल की एक मासूम बच्ची लावारिस हालात में मिली,ग्रामीणों ने जैसे ही बच्ची को रोते बिलखते देखा तो दुकान पर बैठाकर खिलाया पिलाया और पतासाजी के लिए सोशल मीडिया पर तस्वीर भेजकर खोज शुरू की,करीब 2 घण्टे की मशक्कत के बाद सूचना परिजनों तक पँहुच गई और गैसाबाद थाना के गररे गांव निवासी परिजन मौके पर पँहुचे,सकुशल बेटी को पाकर खुश हुए।