बटियागढ़: भटेरा गांव के पास मवेशी से टकराई बाइक,दो युवक घायल, बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया
बटियागढ़ थाना क्षेत्र के भटेरा गांव के पास सड़क पर मवेशी से बाइक टकराने से बाइक चालक व सवार 2 युवक गम्भीर रूप से घायल हुए जिन्हें 108 की मदद से इलाज के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, दोनों घायल पिपरोधा निवासी बताए जा रहे,ड्यूटी डॉक्टर नीलेश पटेल ने बताया कि शराब के नशे में होने के कारण हादसा हुआ,,दोनों का इलाज जारी है बटियागढ़ पुलिस को भी सूचना दी गई।