बटियागढ़: रजपुरा के जंगल में छोड़े गए हटा से पकड़े गए बंदर, लगातार रेस्क्यू जारी
हटा नगरपालिका द्वारा नगर में उत्पात मचाने वाले बन्दरो का रेस्क्यू कराया जा रहा है, यूपी के मथुरा से आई टीम द्वारा बन्दरो को पकड़कर पिंजरे में बंद किया जा रहा, नगरपालिका अमले द्वारा इन बन्दरो को रजपुरा क्षेत्र के जंगल में छोड़ा जा रहा है,करीब 4 बन्दर पिंजरे में ले जाकर जंगल मे छोड़े गए हैं,नगरपालिका अमला अलग अलग इन बन्दरो को छोड़ रहा ताकि इनका समूह टूट जाए