बटियागढ़: पुरैना के पास सड़क किनारे पत्तों व खेत में लगे पेड़ तक पहुंची नरवाई की आग, वीडियो हुआ वायरल
पुरैना में आग का वीडियो सामने आया है। यहां नरवाई की आग सड़क किनारे पत्तों और खेत में लगे पेड़ तक पहुंच गई। गनीमत रही कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। आशंका जताई जा रही किसानों ने नरवाई जलाने हेतु यह आग लगाई होगी जो रात में फैल गई। प्रतिबंध के बाबजूद नरवाई आग के मामले सामने आ रहे हैं।