बटियागढ़: घुघस गांव की पुलिया के नीचे दिखे अजगर सांप,हटा वनपरिक्षेञ अमला मौके पर
बटियागढ़ हटा मार्ग पर मगरोंन थाना के घुघस गांव की पुलिया के नीचे अजगर सांपो के दिखाई देने से हड़कंप का माहौल बन गया,पुलिया के पास लोगो ने करीब आधा दर्जन अजगर सांप देखे, जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई,सूचना के बाद शनिवार रात हटा वनपरिक्षेञ अधिकारी ऋषि तिवारी के निर्देश पर हटा व बटियागढ़ से वन अमला मौके पर पँहुचा,अजगर सांपो को रेस्क्यू के प्रयास जारी है।